Pro Kabaddi 2022: तेलुगु टाइटन्स ने पटना पाइरेट्स को 30-21 से दी शिकस्त, हरियाणा स्टीलर्स ने तमिल थलाइवाज को हराया

pro kabaddi 2022

pro kabaddi 2022

नई दिल्ली: प्रो कबड्डी लीग के तहत मंगलवार को रोमांचक मुकाबला खेला गया। तेलुगु टाइटन्स और पटना पाइरेट्स के बीच खेले गए मुकाबले में तेलुगु टाइटन्स ने पटना पाइरेट्स को 30-21 से शिकस्त दी। तेलुगु टाइटन्स को इस सीजन की पहली जीत मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तेलुगु टाइटंस ने इस मुकाबले में शानदार प्रदर्शन कर विपक्ष को अंक जुटाने का कोई मौका नहीं दिया। अच्छी बात यह है कि उनका डिफेंस बहुत प्रभावशाली रहा। वहीं पटना पाइरेट्स के डिफेंस ने वापसी करने की कोशिश की, लेकिन वे लास्ट 10 मिनट में 8 अंकों से पीछे हो गए।

पटना पाइरेट्स की दूसरी हार 

पिछले सीजन में दबंग दिल्ली के उपविजेता रहे तीन बार के चैंपियन पटना पाइरेट्स ने शनिवार को पुनेरी पलटन के खिलाफ 34-34 के मुकाबले के साथ अपने अभियान की शुरुआत की थी। हालांकि पाइरेट्स को अगले दिन जयपुर पिंक पैंथर्स से 35-30 से हार का सामना करना पड़ा। 12-टीम तालिका में सबसे नीचे रही तेलुगु टाइटन्स को पहली जीत मिली।

विज्ञापन

विज्ञापन

हरियाणा स्टीलर्स ने तमिल थलाइवाज को हराया 

वहीं दूसरी ओर 12वें मैच में हरियाणा स्टीलर्स ने तमिल थलाइवाज को 27-22 से हराकर अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज की। थलाइवाज को सीजन की पहली हार मिली है। स्टार रेडर पवन सहरावत की गैरमौजूदगी में थलाइवाज के रेडरों ने काफी निराशाजनक प्रदर्शन किया। दूसरी तरफ हरियाणा ने अपने रेडर मंजीत के दम पर विपक्षी टीम को ऑलआउट करने में सफलता हासिल की। शुरुआती 20 मिनट के बाद स्कोर 15-10 से हरियाणा के पक्ष में रहा। पहले हाफ में दोनों टीमों ने छह-छह टैकल पॉइंट्स लिए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ