Syed Mushtaq Ali Trophy: इस ऑलराउंडर ने किया बड़ा धमाका, पहले 200 की स्ट्राइक रेट से ठोके रन फिर 4 ओवर में चटका डाले 6 विकेट

syed mushtaq ali trophy venkatesh iyer

syed mushtaq ali trophy venkatesh iyer

नई दिल्ली: घरेलू टी 20 टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT 2022) का रोमांच शुरू हो चुका है। मंगलवार को इस टूर्नामेंट का आगाज 8 मैचों से हुआ। इस टूर्नामेंट के पहले मैच में एक ऑलराउंडर ने अपने शानदार प्रदर्शन से क्रिकेटप्रेमियों को दंग कर दिया।

विज्ञापन

मध्यप्रदेश और राजस्थान के बीच सौराष्ट्र स्टेडियम में खेले गए मैच में एमपी के ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर ने अपने ऑलराउंडर प्रदर्शन से ऐसा खेल दिखाया कि क्रिकेट के गलियारे वाहवाही से गूंज उठे। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे वेंकटेश ने 31 गेंदों में 200 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 62 रन ठोक डाले।

विज्ञापन

उन्होंने राजस्थान के गेंदबाजों की जमकर कुटाई की और 5 चौके और 4 छक्के कूटे। वेंकटेश की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत मध्यप्रदेश ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 173 रन बनाए। चंचल राठौड़ ने 33, कुलदीप गेही ने 31 और शुभम शर्मा ने 19 गेंदों में 32 रनों का योगदान दिया।

विज्ञापन

गेंदबाजी में किया शानदार प्रदर्शन 

बल्लेबाजी में शानदार प्रदर्शन करने के बाद वेंकटेश गेंदबाजी करने उतरे। इस दौरान उन्होंने ऐसी गेंदबाजी की कि राजस्थान के एक के बाद एक 6 बल्लेबाजों को चलता कर दिया। कहर बरपाने के मूड में आए वेंकटेश अय्यर ने 4 ओवर में 20 रन देकर 6 विकेट चटका डाले। उन्होंने वाई बी कोठारी को 36, एसएफ खान को 44, एआर गुप्ता को 1, केएस राठौड़ को 15, एजी चौहान को 7 और एमजी सुथार को डक पर आउट कर दिया। अय्यर की शानदार गेंदबाजी के आगे राजस्थान के बल्लेबाजों की एक न चली और टीम ताश के पत्तों की तरह बिखरती चली गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

अपने नाम किया ये रिकॉर्ड 

वेंकटेश ने गेंद और बल्ले से शानदार प्रदर्शन कर अपने नाम एक रिकॉर्ड दर्ज कर लिया। वह सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में एक ईनिंग में 6 विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए। उनसे पहले आर धवन 3.5 ओवर में 23 रन देकर 6 विकेट चटका चुके हैं। हालांकि अय्यर की इकोनॉमी उनसे बेहतर है।

विज्ञापन

वेंकटेश की शानदार गेंदबाजी की बदौलत राजस्थान की टीम 19.2 ओवर में महज 135 रन पर ढेर हो गई। आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के इस ऑलराउंडर के लिए 2022 सीजन कुछ खास नहीं रहा। उन्होंने 12 मैचों में महज 16.22 के औसत से 182 रन बनाए। जबकि 12 मैचों में उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला था, लेकिन जिस तरह से उन्होंने घरेलू टूर्नामेंट में वापसी की है, उससे क्रिकेटप्रेमी दंग हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ