Asian Para Games: एशियाई पैरा खेल में भारत का दबदवा जारी है। भारत के दिग्गज एथलीट सुमित अंतिल ने बुधवार सुबह वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ते हुए जैवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल जीता था। सुमित अंतिल और पुष्पेंद्र सिंह ने चौथे एशियन पैरा गेम्स के तीसरे दिन पुरुष जैवलिन थ्रो- एफ 64 के फाइनल में बेहतरीन शानदार प्रदर्शन किया और गोल्ड और ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। सुमित अंतिल ने 73.29 मीटर के थ्रो के साथ एशियन पैरा गेम्स का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वहीं अब दोपहर होते-होते एफ-46 जैवलिन स्पर्धा में भारत के लिए सुंदर गुर्जर ने इतिहास रच दिया।
तीनों मेडल भारत के नाम
इस स्पर्धा में भारत के लिए गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज तीनों मेडल आए। सुंदर ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाते हुए 68.60 मीटर की दूरी से गोल्ड मेडल जीत लिया। वहीं रिंकू हुड्डा ने 67.08 मीटर के साथ सिल्वर और अजीत सिंह यादव ने 63.52 मीटर की दूरी तय करते हुए ब्रॉन्ज मेडल जीता। इस तरह सुमित और पुष्पेंद्र का भी मेडल जोड़कर भारत ने कुल पांच पदक जैवलिन में जीते जिसमें दो गोल्ड और दो ब्रॉन्ज शामिल रहे।
यह भी पढ़ें:- विराट कोहली को ICC की लिस्ट में हुआ नुकसान, बाबर आजम के लिए बड़ा खतरा बने शुभमन गिल
तीसरे स्थान पर भी रहा भारतीय
सुमित अंतिल ने दिन के अपने तीसरे प्रयास में इस मार्क पर पहुंचने में कामयाब रहे। जेवलिन थ्रो में दूसरे स्थान पर श्रीलंका के अरचचिगे समित रहे, उन्होंने ने 62.42 मीटर के थ्रो के साथ सिल्वर मेडल जीता। वहीं, पुष्पेंद्र सिंह ने 62.06 मीटर के थ्रो के साथ तीसरे स्थान पर रहे, उन्होंने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। इस तरह भारत ने एशियन पैरा गेम्स में अभी तक कुल 36 मेडल जीत लिए हैं। इनमें से 10 गोल्ड, 12 सिल्वर और 14 ब्रॉन्ज मेडल शामिल है।
पहला दिन मिले थे 17 मेडल
एशियन पैरा खेल में सबसे अधिक मेडल जीतने की सूची में भारत पांचवें स्थान पर विराजमान है। भारत ने एशियन पैरा गेम्स की शुरुआत काफी शानदार रूप में किया था। भारत ने पहले ही दिन 6 गोल्ड, 6 सिल्वर और 5 ब्रॉन्ज सहित कुल 17 मेडल अपने नाम कर लिया था। ऐसे में फैंस को उम्मीद होगी कि एथलीट फिर से पहले दिन के फॉर्म में दिखेंगे और भारत को इस सीजन अधिक से अधिक मेडल दिलाएंगे।
ये भी पढ़ें:- PCB प्रमुख पर आग बबूला हुए वसीम अकरम, पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के लिए ठहराया जिम्मेदार
मेडल का लगाएंगे शतक
एशियन पैरा खेल में इस सीजन भारत के कुल 303 एथलीट्स ने हिस्सा लिया है। इनमें 191 पुरुष और 113 महिला एथलीट शामिल है। भारत द्वारा भेजे गए यह सबसे बड़ा दल है। इससे पहले भारत ने साल 2018 में 190 एथलीट दल को एशियन पैरा गेम्स में हिस्सा लेने के लिए भेजा था। इस साल भारत ने कुल 72 मेडल अपने नाम किए थे। इनमें 15 गोल्ड शामिल थे। ऐसे में इस सीजन भारत ने जिस अंदाज में शुरुआत की है, इससे कयास लगाए जा रहे हैं कि भारत का प्रदर्शन इस साल शानदार रहने वाला है।
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
9 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
104 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
237 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
340 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
362 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
399 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
411 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
430 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
430 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
437 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines