विराट कोहली को ICC की खास लिस्ट में हुआ नुकसान, बाबर आजम के लिए बड़ा खतरा बने शुभमन गिल

ICC ODI Rankings, Virat Kohli-Babar Azam: विराट कोहली वर्ल्ड कप 2023 में शानदार फॉर्म में हैं। फिर भी ताजा रैंकिंग में उन्हें झटका लगा है।

Virat Kohli Slips in ICC ODI Rankings Shubman Gill Becomes Danger For Babar Azam World Cup 2023

Virat Kohli Slips in ICC ODI Rankings Shubman Gill Becomes Danger For Babar Azam World Cup 2023

ICC ODI Rankings, Virat Kohli-Babar Azam: वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भारत के मॉडर्न मास्टर विराट कोहली शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने पांच मैचों में 354 रन बना लिए हैं। इसमें तीन अर्धशतक और एक शतक शामिल है। लेकिन इसके बावजूद बुधवार को आईसीसी द्वारा जारी ताजा वनडे रैंकिंग में विराट को नुकसान हो गया है। इसके अलावा बाबर आजम को भी खामियाजा भुगतना पड़ा है। हालांकि, वह टॉप पर बने हुए हैं लेकिन शुभमन गिल उनके लिए एक बार फिर बड़ा खतरा बन गए हैं।

विज्ञापन

क्या है ताजा रैंकिंग का हाल?

विज्ञापन

अगर ताजा रैंकिंग की बात करें तो विराट कोहली को नुकसान हुआ है वहीं ऑस्ट्रेलियाई स्टार डेविड वॉर्नर भी शानदार शतक के बावजूद नीचे खिसक गए हैं। वहीं लगातार बल्ले से धूम मचाने वाले हेनरिक क्लासेन ने 7 स्थान की जबरदस्त छलांग लगाई और 11वें से चौथे स्थान पर आ गए हैं। इस कारण वॉर्नर और विराट को नीचे खिसकना पड़ा। हालांकि, विराट और वॉर्नर दोनों के 747 रेटिंग पॉइंट्स हैं और दोनों संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर हैं। वहीं वर्ल्ड कप 2023 में तीन शतक लगा चुके क्विंटन डी कॉक छठे से तीसरे स्थान पर आ गए हैं।

विज्ञापन

बाबर आजम के लिए खतरा बने गिल

विज्ञापन

शुभमन गिल बाबर आजम के लिए अब मौजूदा वनडे रैंकिंग में खतरा बन गए हैं। रविवार को टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ अपना छठा मैच खेलने उतरेगी। इस मैच में अगर गिल का बल्ला चला और उधर बाबर आजम अफ्रीका के खिलाफ फ्लॉप हुए, तो गिल नंबर 1 बल्लेबाज बन सकते हैं। बाबर के 829 रेटिंग पॉइंट्स हैं और गिल के 823 अंक हैं। दोनों के बीच अब 6 अंकों का बस अंतर रह गया है। उधर हर मुकाबले में टीम इंडिया को ताबड़तोड़ शुरुआत देने वाले कप्तान रोहित शर्मा को एक स्थान का फायदा हुआ है। वह 9वें से 8वें स्थान पर आ गए हैं।

विज्ञापन

गेंदबाजों और ऑलराउंडर्स की रैंकिंग का हाल

गेंदबाजों की टॉप 10 लिस्ट में जोश हेजलवुड टॉप पर और मोहम्मद सिराज दूसरे स्थान पर बने हैं। केशव महाराज को सबसे ज्यादा फायदा हुआ और वह 8वें से तीसरे स्थान पर आ गए। कुलदीप यादव 9वें स्थान पर बने हुए हैं। ऑलराउंडर्स की लिस्ट में हार्दिक पांड्या 9वें नंबर पर बने हैं। वहीं रवींद्र जडेजा स्कॉटलैंड के खिलाड़ी मैथ्यू माट के साथ संयुक्त रूप से 15वें स्थान पर हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ