साउथ अफ्रीका ने T20 World Cup के लिए किया टीम का ऐलान, इस दिग्गज को नहीं मिली जगह

SA vs WI 3rd ODI Live Streaming

SA vs WI 3rd ODI Live Streaming

नई दिल्ली। साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया में होने टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। 15 सदस्यीय टीम में रासी वेन डर डूसैन को जगह नहीं मिली है। वह चोट के चलते वह वर्ल्डकप से बाहर हो गए हैं। टीम की कमान टेम्बा बावुमा को सौंपी गई है। Rassie van der Dussen को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दौरान उंगली में चोट लगी थी, जिससे वह रिकवर नहीं हो पाए हैं। यही वजह है कि उन्हें वर्ल्डकप के टीम में जगह नहीं मिली।

विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका के लिए राहत की बात यह है कि उसके रेग्यूलर कप्तान टेंबा बावुमा कोहनी की चोट से पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। वह भारत दौरे के साथ-साथ टी-20 वर्ल्ड कप में भी टीम की कमान संभालेंगे। बावुमा दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप में टीम की अगुआई करेंगे।

अभी पढ़ें – संन्यास लेने के बाद अब विदेशी लीग खेलेंगे सुरेश रैना! 4 दिन बाद ही मैदान पर दिख सकता है ये बल्लेबाज

विज्ञापन

T20 World Cup साउथ अफ्रीका की टीम

टेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, हेनरिक क्लासेन, रीजा हेंड्रिक्स, केशव महाराज, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्टजे, वेन पार्नेल, ड्वेन प्रिटोरियस, कैगिसो रबाडा, रिले रोसौव, तबरेज़ शम्सी।

विज्ञापन

ब्योर्न फोर्टुइन, मार्को जेन्सन और एंडिले फेहलुकवायो को रिजर्व प्लेयर के तौर पर टीम में शामिल किया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ