संन्यास लेने के बाद अब विदेशी लीग खेलेंगे सुरेश रैना! 4 दिन बाद ही मैदान पर दिख सकता है ये बल्लेबाज
Edited By Bhoopendra Rai

Suresh Raina
Edited By Bhoopendra Rai

Suresh Raina
Suresh Raina: टीम इंडिया के स्टार प्लेयर रहे सुरेश रैना ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है। रैना ने मंगलवार को ट्वीट कर ये जानकारी दी। इंटरनेशनल और घरेलू क्रिकेट को अलविदा कहने वाले सुरेश रैना अब विदेशी लीग्स में खेलते नजर आ सकते हैं। 2020 में जब धोनी ने इंटरेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था, उसी वक्त रैना ने भी अपने संन्यास की घोषणा की थी।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पहले रैना 10 सितंबर से शुरू हो रही वर्ल्ड रोड सेफ्टी लीग में खेलेंगे और इसके बाद विदेशों में खेली जा रही टी20 लीग में अपना बल्ला घुमाते दिखाई देंगे। इसके लिए सुरेश रैना को बीसीसीआई से एनओसी प्राप्त करनी होगी। इसके बाद ही वह देश और विदेशी की अलग-अलग लीग्स में खेल सकते हैं।
विदेशी लीग्स खेलने की खबरों बीच लेकर सुरेश रैना जानकारी दी है कि उन्होंने यूपीसीए से एनओसी ले ली है और इसकी जानकारी बीसीसीआई के सचिव जय शाह और उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला को भी भेज दी है।
खबरों के मुताबिक सुरेश रैना ने इस बात की भी पुष्टि की है कि वे 10 सितंबर से शुरू हो रही रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज का भी हिस्सा हो सकते हैं। इसके लिए वह पिछले करीब एक सप्ताह से अभ्यास कर रहे हैं।
आईपीएल के 205 मैच खेलने वाले सुरेश रैना विदेशी लीग्स खेल सकते हैं। उनको साउथ अफ्रीका, श्रीलंका और यूएई की टी20 लीग्स के लिए भी संपर्क किया गया है। इस बात की पूरी संभावना है कि सुरेश रैना साउथ अफ्रीका की नई टी20 लीग में सीएसके की पैरेंट कंपनी इंडिया सीमेंट्स द्वारा खरीदी गई टीम के लिए खेल सकते हैं।
अगर सुरेश रैना रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज खेलते हैं तो वह अगले 4 दिन बाद ही मैदान पर दिख सकते हैं, क्योंकि इस टूर्नामेंट की शुरुआत भी 10 सितंबर से हो रही है। आज 6 सितंबर है मतलब सिर्फ 4 दिन बाद ही ये टूर्नामेंट शुरू होगा। रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज का पहला मैच 10 अक्टूबर को इंडिया लीजेंड्स और दक्षिण अफ्रीका लीजेंड्स के बीच खेला जायेगा।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: