नई दिल्ली: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टी 20 सीरीज में टीम इंडिया पहला मुकाबला हार चुकी है। इस हार के बाद कई सवाल उठ खड़े हुए हैं। कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ को भी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। टीम इंडिया के खराब प्रदर्शन ने टी 20 वर्ल्ड कप से पहले बीसीसीआई की चिंता बढ़ा दी है। इस सबके बीच बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली का बड़ा बयान सामने आया है।
अभी पढ़ें – CPL 2022 में ओडियन स्मिथ ने बल्ले से लगाई आग, ठोके 5 छक्के, देखें वीडियो
कप्तान की जीत का प्रतिशत ज्यादा
सौरव गांगुली ने रोहित की कप्तानी का समर्थन किया है। उन्होंने कहा- ” कप्तान रोहित शर्मा का जीत का प्रतिशत 80 के आसपास है। भारत ने अपने पिछले तीन-चार मुकाबले हारे हैं, लेकिन उससे पहले 35-40 मैचों में से महज पांच या छह में ही हार मिली है।”
उन्होंने कहा- ”मुझे यकीन है कि कप्तान रोहित और कोच राहुल द्रविड़ इसे लेकर चिंतित होंगे कि हमने बड़े टूर्नामेंटों में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है। अब इस पर बात भी की जाएगी।” विराट कोहली की फॉर्म वापसी पर भी गांगुली ने बयान दिया। उन्होंने विराट के शतक के बारे में कहा, ”यह अच्छी बात है कि विराट ने एशिया कप 2022 में अच्छा प्रदर्शन किया। उम्मीद है कि वह लय कायम रखेंगे।”
अभी पढ़ें – INDW vs ENGW: कमाल-लाजवाब कप्तान हरमनप्रीत कौर, 23 साल बाद इंग्लैंड को घर में धोया
अटकलों पर विराम
बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने आईसीसी का अध्यक्ष बनने की अटकलों पर भी विराम लगा दिया। उन्होंने कहा- आईसीसी अध्यक्ष पद उनके हाथ में नहीं है। ICC नवंबर महीने में अगला अध्यक्ष चुनेगी। बर्मिंघम में हुई बैठक के बाद यह तय किया गया कि ग्रेग बार्कले का कार्यकाल इस साल खत्म होने के बाद चुनाव कराए जाएंगे। अगले अध्यक्ष का कार्यकाल एक दिसंबर 2022 से 30 नवंबर 2024 के बीच होगा।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
84 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
217 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
320 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
342 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
379 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
391 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
410 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
410 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
417 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
428 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines