नई दिल्ली: कैरेबियन प्रीमियर लीग में वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों का तूफान जारी है। टूर्नामेंट के 25वें मैच में गुयाना अमेज़न वारियर्स और जमैका तल्लावाह्स की टीमें आमने-सामने थी। मैच में ओडियन स्मिथ ने 16 गेंदों पर 42 रनों की तूफानी पारी खेली। इस दौरान उन्होंने एक ओवर में 5 छक्के भी जड़े।

मैच के आखिरी 3 ओवर में गुयाना अमेज़न की टीम ने कुल 74 रन बनाए, स्मिथ का साथ इस दौरान किमो पोल ने 12 गेंदों पर 24 रन की पारी खेली। मैच में जमैका तल्लावाह्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी। कप्तान रोवमैन पॉवेल के इस फैसले को गेंदबाजों ने काफी हद तक सही साबित किया था। 10 ओवर के अंदर गुयाना अमेज़न ने 62 रनों पर अपने 4 विकेट खो दिए थे।

हालांकि एक छोर पर शेह होप जमे हुए थे। होप ने 45 गेंदों पर 60 रनों की पारी खेली। ओडियन स्मिथ तब बल्लेबाजी करे आए जब 15.3 ओवर में जब गुयाना का 7वां विकेट गिरा था। इसके बाद इस बल्लेबाज ने 262 के स्ट्राइकरेट से यह पारी खेल टीम को 178 के स्कोर तक पहुंचाया। 179 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी जमैका तल्लावाह्स लड़खड़ा गई। ब्रेडन किंग को छोड़कर जमैका तल्लावाह्स का कोई भी बल्लेबाज 20 का आंकड़ा पार नहीं कर पाया।

ब्रेडन किंग ने 66 गेंदों पर 8 चौकों और 7 छक्कों की मदद से 104 रनों की शानदार पारी खेली, हालांकि उनकी यह पारी टीम को जीत नहीं दिला पाई।

Your message has been sent

Warning
Warning
Warning
Warning

Warning.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ