बाबर आजम को खुद ही छोड़ देनी चाहिए कप्तानी, शोएब मलिक का बड़ा बयान

नई दिल्ली: पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम की कप्तानी को लेकर चर्चा खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। पीसीबी अध्यक्ष नजम सेठी कह चुके हैं कि बाबर की कप्तानी उनके प्रदर्शन पर निर्भर करेगी, इसके बावजूद उनकी कप्तानी को लेकर कयासों का बाजार गर्म है। इस बीच पाकिस्तान के अनुभवी क्रिकेटर शोएब मलिक […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम की कप्तानी को लेकर चर्चा खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। पीसीबी अध्यक्ष नजम सेठी कह चुके हैं कि बाबर की कप्तानी उनके प्रदर्शन पर निर्भर करेगी, इसके बावजूद उनकी कप्तानी को लेकर कयासों का बाजार गर्म है। इस बीच पाकिस्तान के अनुभवी क्रिकेटर शोएब मलिक ने कप्तान बाबर आजम के विवाद के बारे में बात करते हुए कहा कि उन्हें स्वेच्छा से टीम के कप्तान के रूप में पद छोड़ना चाहिए।

हम अन्याय करते हैं

मलिक ने जियो न्यूज के कार्यक्रम ‘स्कोर’ में कहा, ‘बाबर आजम बेहतरीन बल्लेबाज हैं, लेकिन उनकी नेतृत्व क्षमता और बल्लेबाजी को एक ही पैमाने पर रखकर हम अन्याय करते हैं।’ मलिक ने कहा कि तत्काल परिणाम की उम्मीद करना पाकिस्तान की संस्कृति है।

टीम की जीत के लिए 4 से 5 खिलाड़ियों की जरूरत

पूर्व कप्तान ने कहा कि 20 से 25 साल पहले ऐसा होता था ​कि जब एक खिलाड़ी अपने व्यक्तिगत प्रदर्शन से मैच जीत जाता, लेकिन आज ऐसा नहीं है क्योंकि सफलता के लिए टीम में चार से पांच ऐसे खिलाड़ियों की जरूरत होती है जो प्रदर्शन कर सकें।

मैं उसकी जगह होता तो…

41 साल के इस क्रिकेटर ने कहा कि अगर वह बाबर की जगह होते तो नेतृत्व की भूमिका से खुद को दूर कर लेते और अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान देते। इसके बाद उन्होंने सुझाव दिया कि जो लोग बाबर के करीबी हैं, वे उन्हें कप्तानी छोड़ने की सलाह दें। मलिक ने कहा, “इससे बाबर आजम को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और रिकॉर्ड बनाने में मदद मिलेगी क्योंकि उन पर दबाव उनकी बल्लेबाजी तक ही सीमित रहेगा।”

कप्तानी में अभी भी सुधार की आवश्यकता 

उन्होंने आगे कहा कि राष्ट्रीय टीम के कप्तान की कप्तानी में अभी भी सुधार की आवश्यकता है और इसे परिपक्व होने में काफी समय लगेगा। पिछले महीने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने शादाब खान को अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए स्टैंड-इन कप्तान के रूप में नामित किया था, जिसमें कप्तान बाबर आजम सहित वरिष्ठ खिलाड़ियों को आराम दिया गया था।

इस कदम के बाद बाबर आजम की कप्तानी छोड़ने वाली अटकलों को जन्म मिला। हालांकि नजम सेठी ने बाद में यह भी ​कहा कि बाबर की कप्तानी का भविष्य चयन समिति और मिकी आर्थर द्वारा तय किया जाएगा, जो राष्ट्रीय टीम निदेशक बनने के लिए तैयार हैं। फिलहाल बाबर आजम न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम का नेतृत्व कर रहे हैं।

First published on: Apr 19, 2023 04:54 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें