परांठे बेचने को मजबूर हुआ चैंपियन, शाहिद अफरीदी और अली जफर ने बढ़ाया मदद का हाथ

Shahid Afridi Ali Zafar Agha Kaleem

Shahid Afridi Ali Zafar Agha Kaleem

विज्ञापन

नई दिल्ली: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी और संगीतकार अली जफर ने विश्व किकबॉक्सिंग चैंपियन आगा कलीम के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है। अपनी शानदार उपलब्धियों और कई पदकों के बावजूद वह स्पॉन्सर लाने में विफल रहे। इसके बाद उन्हें कराची में चाय की दुकान पर परांठे बेचने के लिए मजबूर होना पड़ा।

पाकिस्तान को आपके जैसे नायकों की जरूरत है

कलीम ने ट्विटर पर अली के साथ एक वीडियो साझा किया, जिसमें सिंगर ने किकबॉक्सिंग चैंपियन के लिए सपोर्ट दिया है। कलीम को फाइटर और चैंपियन कहते हुए अली ने एथलीट को सपोर्ट किया। उन्होंने वादा कर कहा- “पाकिस्तान को आपके जैसे नायकों की जरूरत है।” इसी तरह अफरीदी ने कलीम का वीडियो ट्विटर पर शेयर किया। जिसमें कलीम को परांठे बनाते हुए देखा जा सकता है। अफरीदी ने भी ऐलान किया कि वह कलीम का समर्थन करेंगे।

विज्ञापन

हम इस जिम्मेदारी को लेने के लिए पूरी तरह से तैयार

उन्होंने कहा- हम इस जिम्मेदारी को लेने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इंशाअल्लाह आपके करियर में मील के पत्थर तक पहुंचने में मदद करेंगे। उन्होंने SA Foundation और mega stars league से संपर्क करने की भी बात कही। जो इसी तरह के उद्देश्य के लिए बनाया गया है। उन्होंने कहा- मैंने दोनों टीमों को अलर्ट कर दिया है। वे आपको मदद करेंगी।

विज्ञापन

पैसों की जरूरत थी 

हाल ही में जियो सुपर ने क्वेटा के रहने वाले कलीम के साथ एक विशेष इंटरव्यू किया था। जिसमें किकबॉक्सर ने अपनी दुर्दशा और शिकायतों के बारे में बात की थी। कलीम ने कहा- “मैं 10 बार ऑल-कराची चैंपियन, तीन बार वुशु चैंपियन, दो बार मॉय थाई चैंपियन और तीन बार नेशनल चैंपियन रह चुका हूं।” पिछले साल अक्टूबर में कजाकिस्तान में एशियन नोमैड एमएमए चैंपियनशिप में अपनी सफलता को याद करते हुए उन्होंने कहा कि मेजबान देश का दौरा करने के लिए उन्हें पैसों की जरूरत थी।

3 लाख रुपये का खर्चा

उन्होंने कहा- मैं एक चाय की दुकान पर काम करता हूं। मैं 3 लाख रुपये का खर्चा कैसे उठा सकता था? देश में कोई भी मेरा समर्थन करने को तैयार नहीं था। उन्होंने आगे साझा किया कि हवाई अड्डे पर 4 दिन बिताए। तब उन्होंने केवल पानी, बादाम और खजूर खाकर गुजारा किया। कलीम ने आगे कहा कि उनकी उपलब्धियों के बावजूद, उनके पास कोई समर्थन नहीं था और उन्हें चाय की दुकान पर काम करने के लिए मजबूर होना पड़ा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ