BWF World Championships: चिराग शेट्टी और सात्विक साइराज रंकीरेड्डी की जोड़ी लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। इस जोड़ी ने अब वर्ल्ड बैडमिंटन चैम्पियनशिप में कमाल किया है। इस टूर्नामेंट में भारतीय स्टार शटलर जोड़ी चिराग शेट्टी और सात्विक साईराजरंकीरेड्डी ने सेमीफाइनल में पहुंचकर भारत का एक मेडल पक्का कर दिया है।
अभी पढ़ें – US Open नहीं खेलेंगे नोवाक जोकोविच, ट्वीट कर किया ऐलान
इस जोड़ी ने सेमीफाइनल में जगह बनाते हुए भारत का डबल्स कैटेगरी में एक मेडल पक्का किया है। शुक्रवार को चिराग और सात्विक की जोड़ी ने अपना क्वार्टर फाइनल मुकाबला जीता। उन्होंने जापानी जोड़ी युगा कोबायाशी और ताकुरो होकी को 24-22, 15-21, 21-14 से हराया है।
मेन्स डबल्स कैटेगरी में भारत का पहला मेडल
खास बात ये है कि यह वर्ल्ड बैडमिंटन चैम्पियनशिप के इतिहास में मेन्स डबल्स कैटेगरी में भारत का पहला मेडल है। ओवरऑल (महिला-पुरुष) डबल्स में भारत का यह दूसरा मेडल रहेगा। अब सेमीफाइनल में इस जोड़ी का सामना आरोन चिया और सोह वूई यिक की छठी वरीयता प्राप्त मलेशियाई जोड़ी से होगा।
अभी पढ़ें – पंजाब किंग्स ने कोच अनिल कुंबले को लेकर लिया बड़ा फैसला
डबल्स कैटेगरी में महिलाओं ने दिलाया था ब्रांन्ज मेडल
इससे पहले साल 2011 में भारत ने महिला डबल्स कैटेगरी में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। भारत को ये मेडल ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा की जोड़ी ने दिलाया था। आपको बता दें कि इस बार वर्ल्ड बैडमिंटन चैम्पियनशिप 2022 जापानी की राजधानी टोक्यो में ही खेली जा रही है।
हाल ही में जीता था गोल्ड
चिराग शेट्टी और सात्विक साइराज रंकीरेड्डी की जोड़ी ने हाल ही में बर्मिंघम में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल दिलाया था। अब इस भारतीय जोड़ी से वर्ल्ड बैडमिंटन चैम्पियनशिप में भी गोल्ड की उम्मीद है।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
83 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
217 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
319 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
342 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
378 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
390 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
409 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
409 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
416 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
427 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines