Sania Mirza First Reaction Shoaib Malik-Sana Javed Marriage: पाकिस्तान के क्रिकेटर शोएब मलिक ने अपनी तीसरी शादी करके नया विवाद खड़ा कर दिया है। शोएब ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद से शादी की है और वह अपनी दूसरी पत्नि व भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा से अलग हो गए। इसके बाद से सानिया का क्या रिएक्शन होगा इसको लेकर सभी उत्सुक हैं। लोग जानना चाहते हैं कि सानिया इस पर क्या कहने वाली हैं। अब सानिया मिर्जा के पहले रिएक्शन की खबर सामने आई है।
सानिया मिर्जा का पहला रिएक्शन!
आपको बता दें कि सानिया मिर्जा कहीं डायरेक्ट तौर पर रिएक्ट करती नहीं दिखी हैं। ऐसे पहले उनके पिता व बहन द्वारा एक पोस्ट शेयर किया गया था। वहीं अब पाकिस्तान के एक पत्रकार ने सानिया का पहला रिएक्शन बताया है। नईम हनीफ नाम के इस पत्रकार का कहना है कि उन्होंने सानिया मिर्जा को कॉल किया और इस पूरे मामले पर उनसे बात की। इसी पर सानिया ने रिएक्ट करते हुए कहा कि काश 14 साल पहले दोस्तों की बात वह मान लेतीं।
क्या बोलीं सानिया मिर्जा?
अगर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नईम हनीफ ने इस बात की जानकारी दी कि उन्होंने सानिया को कॉल किया और सानिया ने अपनी 14 साल पुरानी गलती मानी। दरअसल सानिया और शोएब ने 2010 में शादी की थी और 2024 में दोनों के अलग होने पर मुहर लग गई। लेकिन हनीफ ने ही एक इंटरव्यू में यह भी बताया था कि सना और शोएब 3 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। वहीं वह बोले कि सानिया ने कॉल पर बात करते हुए उनसे कहा कि दुख इस बात का है कि 14 साल पहले अपने दोस्तों और करीबियों की बात को मान लेना चाहिए था।
सानिया ने बताया कि उन सभी ने इस शादी को ना करने की राय दी थी। पर सानिया नहीं मानी और उन्होंने शोएब का हाथ थाम लिया। हनीफ ने यह जानकारी पाकिस्तानी मीडिया के एक शो में दी। वहीं इससे पहले उन्होंने एक शो में यह भी बताया था कि सना के सिंगर पती उमैर जसवाल से जबरदस्ती सना को तलाक दिलवाया गया। उमैर तलाक के कागजों पर साइन नहीं करना चाहते थे लेकिन किसी ताकतवर व्यक्ति द्वारा उन पर दबाव बनवाते हुए हस्ताक्षर करवाए गए थे।
सानिया ने दोस्त के साथ तोड़ी थी सगाई
इतना ही नहीं सानिया मिर्जा ने 2010 में ही अपने पुराने दोस्त सोहराब मिर्जा के साथ सगाई तोड़ दी थी। सोहराब और सानिया काफी पुराने दोस्त थे और दोनों के परिवार भी एक दूसरे से काफी क्लोज थे। सोहराब एक बिजनेसमैन थे और सानिया ने इस बात को कहकर सगाई तोड़ी थी कि वह दोनों बतौर पार्टनर काफी अलग हैं। हालांकि, दोनों ने इस बात को कहा था कि इससे उनकी दोस्ती नहीं खत्म होगी।
यह भी पढ़ें- हैदराबाद के ग्राउंड पर तूफान; 11 के रनरेट से धुनाई, 43.5 ओवर में टीम ने बनाए 500 रन
यह भी पढ़ें- Shoaib Malik मैच फिक्सिंग मामले में नया अपडेट, कॉन्ट्रैक्ट पर फ्रेंचाइजी के मालिक ने लिया फैसला
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
11 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
105 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
238 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
341 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
364 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
400 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
412 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
431 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
431 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
438 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines