Sania Mirza: इंडिया की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने रिटायरमेंट का ऐलान पहले ही कर दिया था, लेकिन अब उन्होंने रिटायरमेंट के प्लान में कुछ बदलाव किया है। जिसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट करके दी है। सानिया मिर्चा ने बताया कि 16 जनवरी से होने जा रहा ऑस्ट्रेलियाई ओपन उनका आखिरी टूर्नामेंट होगा, जबकि रिटायरमेंट के बाद वह आगे क्या करेगी इसकी जानकारी भी दी है।
ऑस्ट्रेलियाई ओपन आखिरी टूर्नामेंट
दरअसल, सानिया मिर्जा ने पहले बताया था कि वह डब्ल्यूटीए 1000 दुबई टेनिस चैम्पियनशिप के बाद संन्यास ले लेंगी, जो फरवरी में होना था, लेकिन अब उन्होंने अपना मन बदल दिया है। वह चैम्पियनशिप के पहले होने वाले ऑस्ट्रेलियाई ओपन टूर्नामेंट से ही संन्यास ले लेंगी, यानि सानिया डब्ल्यूटीए 1000 दुबई टेनिस चैम्पियनशिप में हिस्सा नहीं लेगी। सानिया मिर्जा ऑस्ट्रेलियाई ओपन में कजाकिस्तान की एना डेनिलिना के साथ महिला डबल्स इवेंट में हिस्सा लेंगी।
और पढ़िए – Hockey World Cup 2023: नीदरलैंड ने किया विजयी आगाज, मलेशिया को 4-0 से दी करारी मात
बेटे के साथ वक्त बिताना चाहती हैं सानिया
सानिया मिर्जा का कहना है कि वह टेनिस के बाद अपने बेटे के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त बिताना चाहती हैं, इसलिए वह संन्यास ले रही है। इससे पहले सानिया ने ट्वीट करते हुए अपने टेनिस करियर की शुरुआत से लेकर संघर्ष तक की पूरी कहानी बताई। सानिया ने लिखा कि ’30 साल पहले हैदराबाद की एक छह साल की लड़की कोर्ट पर पहली बार अपनी मां के साथ पहुंची थी, तब उन्हें उनके कोच ने बताया था कि टेनिस कैसे खेला जाता है। लेकिन तब मुझे लगता था कि मैं टेनिस खेलने के लिए बहुत छोटी हूं। लेकिन मेरे सपनों की लड़ाई 6 साल में ही शुरू हो गई थी।’
और पढ़िए – Hockey World Cup 2023: मैदान पर अपना जलवा बिखेरेगी डिफेंडिंग चैंपियन बेल्जियम, जर्मनी भी दिखाएगी दम
परिवार ने पूरा साथ दिया
सानिया मिर्जा ने लिखा कि ‘ उनके इतने बड़े और लंबे करियर में परिवार ने हमेशा उनका पूरा साथ दिया। परिवार, कोच और फिजियो के बिना यह सब संभव नहीं था। ये वो लोग थे जो मेरे अच्छे और बुरे वक्त में हमेशा मेरे साथ खड़े रहे। मैं उनमें से हर एक के साथ अपनी हंसी, आंसू, दर्द और खुशी साझा की है। उसके लिए मैं सभी का धन्यवाद करना चाहती हूं। आप सभी ने जीवन के सबसे कठिन दौर में मेरी मदद की है, हैदराबाद की इस छोटी सी लड़की ने जो सपना देखा था, उसे आप सबने अपना सपना माना और पूरा करवाया।’
सानिया मिर्जा छह बार चैम्पियन रह चुकी हैं
बता दें कि सानिया मिर्जा ने अपने टेनिस करियर में कई मुकाम हासिल किए हैं। वह डबल्स में वह छह बार चैम्पियन रह चुकी हैं, जबकि उन्होंने छह ग्रैंड स्लैम खिताब भी जीते हैं। सानिया ने अगस्त 2007 में सिंगल्स रैंकिंग में 27वें स्थान तक पहुंचने में कामयाबी हासिल की थी। जो टेनिस इतिहास में किसी भारतीय खिलाड़ी की सर्वोच्च रैंकिंग थी। सानिया मिर्जा ने इंडिया के महेश भूपति के साथ मिलकर ऑस्ट्रेलियन ओपन का मिक्स डबल्स खिताब भी जीता था, जिसके बाद वो ग्रैंड स्लैम जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गईं थी। बता दें कि अब वो संन्यास लेने जा रही है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
13 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
108 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
241 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
344 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
366 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
403 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
415 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
434 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
434 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
441 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines