Rubel Hossain: बांग्लादेश के तेज गेंदबाज रुबेल हुसैन ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। सोमवार को उन्हें टेस्ट फॉर्मेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी। रुबेल ने कहा कि युवा खिलाड़ियों को टेस्ट टीम में मौके मिले, इसके चलते उन्होंने यह फैसला लिया है।
रुबेल अपने टेस्ट करियर में वह पांच विकेट लेने का कारनाम सिर्फ 1 बार ही कर पाए थे। बता दें कि हुसैन पिछले करीब डेढ़ साल से बांग्लादेश की वनडे और टी-20 टीम से भी बाहर चल रहे हैं।
अभी पढ़ें – Video: ‘इतना लंबा सवाल…’ रोहित शर्मा का घुमा दिमाग, दिया मजेदार जवाब
रुबेल हुसैन ने संन्यास लेते वक्त क्या कहा?
रुबेल हुसैन ने फेसबुक अकाउंट पर लिखा कि ‘मैं आप लोगों को यह बताना चाहता हूं कि मैंने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के अपने फैसले के बारे में बता दिया है। टेस्ट क्रिकेट देश के क्रिकेट ढांचे को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाता है।
रुबेल ने कहा कि ‘मुझे लगता है कि अगर युवा तेज गेंदबाजों को ज्यादा मौका मिलेगा तो हमारी पाइपलाइन और मजबूत होगी। इसी वजह से युवाओं को मौका देने के लिए मैंने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहने का फैसला लिया है।’
पाकिस्तान के खिलाफ खेला था आखिरी टेस्ट
रुबेल हुसैन ने पिछला टेस्ट फरवरी साल 2020 में पाकिस्तान के खिलाफ खेला था। अंतिम मैच में उन्होंने 113 रन देकर 3 विकेट चटकाए थे। इसके बाद से ही वह बांग्लादेश की टेस्ट टीम से बाहर चल रहे थे और अब उन्होंने संन्यास का ऐलान कर दिया है। इस गेंदबाज के इकोनॉमी रेट को लेकर हमेशा ही सवाल उठते रहे हैं।
अभी पढ़ें – IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले के एल राहुल का बड़ा बयान, आलोचनाओं को लेकर दिया ये जवाब
रुबेल हुसैन का क्रिकेट करियर
32 साल रुबेल हुसैन ने 2009 में वेस्टइंडीज के खिलाफ डेब्यू किया था। उसके बाद से उन्होंने 27 टेस्ट खेले हैं। जिसमें कुल 36 विकेट लिए। 166 रन देकर 5 विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
टेस्ट में भले ही ये गेंदबाज प्रभावी साबित नहीं हुआ, लेकिन लिमिटेड ओवर क्रिकेट में इन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। रुबेल ने 104 वनडे में 129 विकेट चटकाए, जबकि टी20 में उनके नाम 28 विकेट हैं।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
8 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
102 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
236 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
339 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
361 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
397 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
410 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
428 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
428 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
436 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines