RR vs CSK: पंजाब के मीडियम पेसर संदीप शर्मा को आईपीएल में इस साल किसी टीम ने नहीं खरीदा। दिसंबर 2022 की आईपीएल नीलामी में हुई अनदेखी के बाद एक इंटरव्यू में संदीप ने निराशा ज़ाहिर की थी। आईपीएल में जसप्रीत बुमराह के टक्कर वाले गेंदबाज संदीप ने इस अनदेखी पर दुख जायज था। आईपीएल 2023 सीजन शुरू होने से ठीक 4 दिन पहले 27 मार्च को राजस्थान रॉयल्स ने संदीप शर्मा को टीम में शामिल करने का ऐलान किया था।
आखिरी ओवर का ड्रामा
जब संदीप शर्मा को मौका मिला तो उन्होंने अपनी काबिलियत दिखाई। सीएसके को आखिरी दो ओवरों में जीत के लिए 40 रन की जरूरत थी, एक छोर से एमएस धोनी तो दूसरी तरफ रवींद्र जडेजा ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए लक्ष्य को हासिल करने की कोशिश की, लेकिन 20वें ओवर की आखिरी बॉल पर दुनिया के नंबर 1 फिनिशर एमएस धोनी मात खा गए। आखिरी गेंद पर सीएसके को जीत के लिए 5 रन की जरूरत थी, लेकिन एमएस इस पर 1 रन ही ले सके और सीएसके ये मुकाबला 3 रन से हार गई।
और पढ़िए – IPL 2023: आखिरी ओवर में ये 3 गलतियां पड़ गईं दिल्ली कैपिटल्स पर भारी
नेट्स में अच्छी गेंजबाजी कर रहा था- संदीप
संदीप शर्मा ने कहा – मैं आखिरी ओवरों में यॉर्कर डालना चाहता था। मैं नेट्स में अच्छी यॉर्कर फेंक रहा था। लेग-साइड बड़ा था, लेकिन मैं अपने निशान से चूक गया और कुछ लो फुल-टॉस फेंके और दोनों छक्के के लिए गए। फिर मैंने अपना कोण बदल दिया और यह काम कर गया। मैंने जडेजा को ओवर द विकेट गेंदबाजी की और मैं उसे उनकी पहुंच से दूर रखना चाहता था।
और पढ़िए – PAK vs NZ: ‘आसान नहीं होगा…’, पाकिस्तान के खिलाफ T-20 सीरीज से पहले स्टार ऑलराउंडर की बढ़ी धड़कन
मैच की आखिरी गेंद पर चेन्नई को जीत के लिए 5 रन चाहिए थे। सामने धोनी थे। संदीप शर्मा ने राउंड द विकेट से सटीक यॉर्कर मार दिया। वह इसपर एक ही रन ले सके। इस तरह राजस्थान रॉयल्स ने 3 रन से मैच जीत लिया। संदीप साल 2013 से 2017 तक पंजाब किंग्स का हिस्सा थे, इसके बाद वह 2018 से 2021 तक वह सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेले। पिछले सीजन वह फिर पंजाब में लौट आए थे।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
3 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
97 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
230 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
333 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
356 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
392 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
404 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
423 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
423 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
430 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines