Rohit Sharma: टी 20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने साफ कर दिया है कि टीम आक्रामक रवैए के साथ बल्लेबाजी करेगी। इसका नजारा मंगलवार से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली टी 20 सीरीज में भी देखने मिल सकता है। रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोहित शर्मा ने कहा, ‘हम इसी तरह खेलना जारी रखेंगे, क्योंकि हमने शुरुआत में ही स्पष्ट रूप से बात की थी, और हर कोई इससे काफी सहज है।’
अभी पढ़ें – कप्तान रोहित ने खोला राज, बोले- T20 world cup में जडेजा की कमी पूरी करेगा यह प्लेयर
रोहित शर्मा ने कहा कि हम बाद के बल्लेबाजों के बारे में जानते हैं, अगर हम मुसीबत में हैं तो क्या होगा। हम इन चीजों के बारे में बात करने में बहुत समय बिताते हैं। अगर हम बिना किसी नुकसान के 50 या 50 पार तीन आउट हैं, तो हमें बल्लेबाजी उसी प्रकार करनी है, जैसे शुरू की थी’।
आपको बता दें कि पिछले कुछ महीनों में भारतीय बल्लेबाज आते ही ताबड़तोड़ शॉट खेलते हैं। इससे टीम को फायदा भी हुआ है। एशिया कप के मैचों में भी टीम ने आक्रामक तरीके से पारी की शुरुआत की थी।
रोहित शर्मा ने बताई बल्लेबाजी की रणनीति
रोहित शर्मा ने बताया कि ‘यदि आप एशिया कप में हमारी बल्लेबाजी शैली को देखते हैं, तो हमने लगभग हर मैच में 170 के आसपास रन बनाए। मेरा मतलब है कि श्रीलंका के खिलाफ उस एक मैच को छोड़कर, लगभग सभी मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया। आपने पाकिस्तान के खिलाफ हमारे मैच को भी देखा। वह भी आखिरी ओवरों तक गया था। इसलिए हम वास्तव में चिंतित नहीं थे कि वहां क्या हुआ।’
भाग्य भी टीम के साथ होना चाहिए- रोहित शर्मा
रोहित शर्मा ने आगे कहा कि विश्व कप जैसे बड़े आयोजनों में, कुछ भाग्य भी टीम के साथ होना चाहिए। ईमानदारी से कहूं तो हमने अच्छा क्रिकेट खेला है। जब आप उस तरह का टूर्नामेंट खेल रहे होते हैं, तो आपको थोड़ी किस्मत की भी जरूरत होती है। हमारे इस नजरिए ने हमें बहुत सफलता दी है। हम खिलाड़ियों पर भरोसा करते हैं कि वे मैदान पर जाएं और ऐसे ही खेलें, जो उन्होंने ऐसा करते हुए हासिल किया है।’
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
82 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
215 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
318 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
340 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
377 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
389 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
408 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
408 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
415 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
426 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines