AUS Open 2024: रोहन बोपन्ना ने 43 की उम्र में जीता टाइटल, सानिया मिर्जा समेत 4 भारतीय कर चुके ये कारनामा

Australian Open 2024 Rohan Bopanna Men’s Doubles Titles: भारत के 43 वर्षीय टेनिस स्टार रोहन बोपन्ना ने 43 वर्ष की उम्र में ऑस्ट्रेलियन ओपन में इतिहास रच दिया।

Rohan Bopanna Wins Australian Open 2024 Mens Doubles Grandslam Title

Rohan Bopanna Wins Australian Open 2024 Mens Doubles Grandslam Title (Image- X AUS Open)

विज्ञापन

Australian Open 2024 Rohan Bopanna Men’s Doubles Titles: भारत के 43 वर्षीय टेनिस स्टार रोहन बोपन्ना ने शनिवार को ऑस्ट्रेलियन ओपन ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट में देश का नाम रोशन किया। उन्होंने अपने करियर में पहली बार ऑस्ट्रेलियाई ओपन में टाइटल जीता। साथ ही वह सानिया मिर्जा समेत ऐसा करने वाले चौथे भारतीय बने। बोपन्ना ग्रैंडस्लैम जीतने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी होने के साथ-साथ ऑस्ट्रेलियन ओपन मेन्स डबल्स का खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बने। रोहन बोपन्ना ने अपने ऑस्ट्रेलियाई पार्टनर मैच एब्डेन के साथ यह उपलब्धि हासिल की। फाइनल में बोपन्ना और एब्डेन की जोड़ी ने इटली की जोड़ी को 7-6, 7-5 से मात दी।

फाइनल मुकाबले में रोहन बोपन्ना और मैट एब्डेन का सामना हुआ इटली के बोलेली और वावासोरी से। इस मुकाबले का अंत टाई ब्रेकर में हुआ। पहला सेट रोहन बोपन्ना और ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर ने 7-5 से जीता था। फिर दूसरे सेट में स्कोर 6-6 था। टाई ब्रेकर में बोपन्ना और एब्डेन की जोड़ी ने बाजी मारी और मेन्स डबल्स का टाइटल अपने नाम कर लिया।

विज्ञापन

भारत के लिए ग्रैंड स्लैम जीतने वाले भारतीय

  1. लिएंडर पेस- 18 टाइटल
  2. महेश भूपति- 12 टाइटल
  3. सानिया मिर्जा- 6 टाइटल
  4. रोहन बोपन्ना- 2 टाइटल

देखें फाइनल मुकाबले का विनिंग शॉट:-

विज्ञापन

रोहन बोपन्ना का दूसरा ग्रैंड स्लैम

रोहन बोपन्ना ने अपने करियर में दूसरी बार ग्रैंड स्लैम का टाइटल जीता है। इससे पहले 2017 में बोपन्ना ने फ्रेंच ओपन में मिक्स्ड डबल्स का खिताब जीता था। वहां बोपन्ना ने कनाडा की महिला पार्टनर Gabriela Dabrowski के साथ टाइटल जीता था। यह उनका पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन और मेन्स डबल्स का ग्रैंड स्लैम टाइटल है। वह मेन्स डबल्स ग्रैंड स्लैम जीतने वाले पहले भारतीय टेनिस स्टार हैं। उनसे पहले पेस और भूपति ने ऑस्ट्रेलियन ओपन का मिक्स्ड डबल्स खिताब जीता था।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ