नई दिल्ली। एक 6 सेकंड के वीडियो ने 17 साल के एक लड़के की जिंदगी बदल दी। वह स्टार बन गया। राहुल गांधी से लेकर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी उसके फैन हो गए। बात ही कुछ ऐसी है। आइए आपको विस्तार से बताते हैं। 6 सेकंड के वीडियो ने जिस लड़के को रातों-रात स्टार बना दिया उसका नाम है भरत। भरत में क्रिकेट का ऐसा जुनून है कि वह मछली के जाल को नेट्स बना कर अभ्यास करता है।
भरत सिंह के गांव का नाम है गुड़ा। राजसमंद ज़िले के कुम्भलगढ़ विधानसभा क्षेत्र में पड़ता है। अपने गांव में ही भरत मछली के जाल को नेट्स बनाकर गेंदबाजी की प्रेक्टिस करता है। उसकी गेंदबाज़ी का वीडियो एक पत्रकार ने सोशल मीडिया पर अपलोड किया था। भरत गेंदबाज़ी करते वीडियो में विकेट पर सटीक निशाना लगाते हुए भी दिख रहा है।
और पढ़िए – Ind vs Pak T20 Match: मंधाना के तूफान में उड़ा पाकिस्तान, टीम इंडिया ने 8 विकेट से दी करारी शिकस्त
राहुल गांधी ने रीट्वीट किया था वीडियो
वीडियो को ट्वीट करने वाले पत्रकार ने लिखा, ”अगर इस युवा को प्रोफेशनल मदद मिल जाए, तो क्या पता आगे चल कर देश को एक शानदार गेंदबाज मिल जाए।” जैसे ही ये वीडियो ट्विट किया गया तो कमाल हो गया। इस वीडियो को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रीट्वीट किया और भरत के टैलेंट की जमकर तारीफ़ की।
https://twitter.com/RahulGandhi/status/1552269588338905088?s=20&t=bSFJqkGetqgz7-KCfEJQng
राहुल गांधी ने लिखा, ‘हमारे देश के कोने-कोने में अद्भुत प्रतिभा छिपी हुई हैं, जिसे पहचानना और बढ़ावा देना हमारा कर्तव्य है।’ राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से इस बच्चे का सपना साकार करने के लिए हर संभव मदद करने की अपील भी कर डाली। फिर क्या था भरत की किस्मत बदल गई।
सीएम गहलोत ने की मुलाकात, जयपुर में ट्रेनिंग करेगा भरत
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अपील का असर ये हुआ कि सीएम गहलोत राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष वैभव गहलोत के साथ जयपुर से उदयपुर के लिए रवाना हो लिए। वैभव ने भरत से मुलाकात की और उसके खेल को नज़दीक से देखा। इसके बाद भरत की खेल प्रतिभा को निखारने के लिए उसकी ट्रेनिंग जयपुर स्थित RCA एकेडमी में कराने के अलावा हॉस्टल में रहने, खाने-पीने सहित सभी व्यवस्थाएं करने के निर्देश भी दिए।
और पढ़िए – VIDEO: क्रिकेट का ऐसा जुनून कि 6 सेकंड के वीडियो ने बना दिया स्टार, राहुल गांधी से लेकर ये दिग्गज हुए फैन
https://twitter.com/VaibhavGehlot80/status/1552701606860169216?s=20&t=7jXhdJa27lu-fg-c3EWfDw
देश के लिए क्रिकेट खेलने का सपना है
भरत सिंह ने अभी तक किसी ट्रेनर से क्रिकेट खेलना नहीं सीखा। इसके बावजूद भी उसके बोलिंग करने के अंदाज को देखकर हर कोई हैरान है। इस बालक में बाज जैसी फुर्ती होने के साथ निशाना भी सटीक है। गरीब किसान का यह बेटा अकेला ही प्रेक्टिस करता है। क्रिकेट के दीवाने भरत सिंह के जहन में देश के लिए क्रिकेट खेलने का सपना है। भरतसिंह के इस सपने को साकार करने के लिए अब राजस्थान सरकार (rajasthan sarkar) उसकी पूरी मदद करेगी।
गांव वाले भरत सिंह की बॉलिंग के दीवाने हैं
12वीं क्लास में पढ़ने वाला भरत अपने गांव में फेमस है। गली मोहल्ले में क्रिकेट खेलते हुए उसने अपने गांव में विशेष पहचान बना रखी है। लोग उसे फास्ट बोलर के नाम से पुकारते हैं। इतना ही नहीं आसपास के गांवों के लोग भरत सिंह की बोलिंग के दीवाने हैं। वह स्कूली शिक्षा के साथ-साथ क्रिकेट को लेकर कड़ा अभ्यास भी करता है। वह एक सफल गेंदबाज बनने के लिए हर रोज खेत पर मछली पकड़ने का जाल बांधता था और पेड़ की कटी डाली को स्टपॅम्स बनाकर रोजाना गेंदबाजी का अभ्यास करता था।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
94 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
227 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
330 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
352 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
389 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
401 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
420 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
420 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
427 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
438 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines