---विज्ञापन---

Malaysia Masters: मलेशिया मास्टर्स के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे पीवी सिंधु और एचएस प्रणय

Malaysia Masters: स्टार भारतीय शटलर पीवी सिंधु और एचएस प्रणय ने मलेशिया मास्टर्स के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। दोनों ने गुरुवार को अपने-अपने प्रतिद्वंद्वियों पर जीत के साथ मलेशिया मास्टर्स के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। दो बार के ओलंपिक पदक विजेता और छठी वरीयता प्राप्त सिंधु ने महिला एकल में जापान […]

---खबर नीचे जारी है---

Malaysia Masters: स्टार भारतीय शटलर पीवी सिंधु और एचएस प्रणय ने मलेशिया मास्टर्स के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। दोनों ने गुरुवार को अपने-अपने प्रतिद्वंद्वियों पर जीत के साथ मलेशिया मास्टर्स के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। दो बार के ओलंपिक पदक विजेता और छठी वरीयता प्राप्त सिंधु ने महिला एकल में जापान की अया ओहोरी को सीधे गेम में हराय। वहीं, प्रणय ने पुरुष एकल मुकाबले में चीन के शी फेंग ली को हराया।

दुनिया की 13वें नंबर की खिलाड़ी सिंधु ने पहले कोर्ट पर 28वें नंबर की ओहोरी पर अपना दबदबा बढ़ाया और राउंड-16 में जापानी खिलाड़ी को 21-16, 21-11 से हरा दिया। क्वार्टर फाइनल में सिंधु का सामना चीन की यी मान झांग से होगा।

---खबर नीचे जारी है---

वर्ल्ड नंबर 9 प्रणय ने इसके बाद गेम डेफिसिट को पार करते हुए वर्ल्ड नंबर 11 ली को एक घंटे 10 मिनट में 13-21, 21-16, 21-11 से हराकर अंतिम-आठ चरण में अपनी जगह पक्की की। प्रणय अब इंडोनेशिया के तीसरी वरीयता प्राप्त जोनाथन क्रिस्टी और जापान के केंटा निशिमोटो के बीच होने वाले मैच के विजेता से भिड़ेंगे।

First published on: May 25, 2023 01:55 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola