PSL 2023: पीसीबी के पूर्व अध्यक्ष रमीज राजा ने एक फिर से उमर अकमल को ‘बर्बाद प्रतिभा’ करार दिया है। राजा ने अकमल पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि उमर अकमल की कहानी महान प्रतिभा की शाब्दिक परिभाषा है लेकिन दुर्भाग्य से प्रतिभा बर्बाद हो गई है। हालांकि, सभी खिलाड़ियों के लिए एक सबक है। यदि आप अनुशासित नहीं हैं और यदि आप खेलते समय अपना मुंह बंद नहीं कर सकते हैं तो इस बात की अधिक संभावना है कि आप अन्याय का शिकार होंगे।
वह मेरे पसंदीदा खिलाड़ियों में से एक थे-रमीज राजा
रमीज राजा कहा, जब उन्होंने क्रिकेट की शुरुआत की थी तो वह मेरे पसंदीदा खिलाड़ियों में से एक थे और आज हम सभी ने देखा कि उनमें कितनी प्रतिभा है। उन्होंने इस्लामाबाद युनाइटेड के बेहतरीन गेंदबाजी आक्रमण को ध्वस्त कर दिया। क्वेटा ग्लैडिएटर्स के लिए अहम पारी खेलते हुए अकमल 14 गेंदों में 43 रन बनाकर नाबाद रहे। हालांकि, उनकी धमाकेदार पारी बेकार चली गई क्योंकि इस्लामाबाद यूनाइटेड ने अंतिम ओवर में 180 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए PSL 2023 के प्लेऑफ चरण में प्रवेश किया। 32 साल के अकमल ने 16 टेस्ट, 121 वनडे और 84 टी-20 मैच खेले हैं। अकमल ने आखिरी बार 2019 में गद्दाफी स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था।
‘पाकिस्तान में अकमल से बड़ा कोई मैच विजेता नहीं’
रमीज राजा कहा, “मुझे यकीन नहीं है कि उसके लिए भविष्य क्या है लेकिन आज की तारीख में पाकिस्तान में उमर अकमल से बड़ा कोई मैच विजेता नहीं है। उनके साथ फिटनेस की समस्या रही है, लेकिन अनुशासन की समस्या भी है। आपको ब्लिंकर लगाकर क्रिकेट खेलना चाहिए। एक बार जब आप क्रिकेट खेलना छोड़ देते हैं, तो आप किसी भी तरह की राय देने के लिए स्वतंत्र होते हैं। उसे अपने झगड़ालू रवैये पर काबू पाने की जरूरत है।
और पढ़िए – IND vs AUS: स्पिनर्स के खिलाफ कैसे खेलें? सुनील गावस्कर ने भारतीय बल्लेबाजों को दिया ये गुरु मंत्र
क्वेटा ग्लैडिएटर्स को इस्लामाबाद यूनाइटेड ने रोमांचक मैच में हराया
सरफराज अहमद की क्वेटा ग्लैडिएटर्स को इस्लामाबाद यूनाइटेड के हाथों दिल तोड़ने वाली हार का सामना करना पड़ा। शादाब खान एंड कंपनी ने रविवार को पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) 2023 के प्लेऑफ में अपनी बर्थ को सील करने के लिए अंतिम ओवर मे थ्रिलर मैच जीत लिया। पीएसएल 2023 के मैच नंबर 21 में पहले बल्लेबाजी करते हुए, सरफराज एंड कंपनी ने पिंडी क्लब ग्राउंड पर इस्लामाबाद यूनाइटेड के लिए एक चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। अनुभवी बल्लेबाज उमर अकमल ने शानदार पारी खेली। मोहम्मद नवाज़ ने 52 और नजीबुल्लाह ज़द्रान 59 रन ठोके।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
6 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
100 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
234 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
337 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
359 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
395 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
408 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
426 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
426 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
434 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines