Pro Kabbadi League 2022: प्रो कबड्डी लीग के आयोजन की घोषणा कर दी गयी है। इस बार ये लीग 7 अक्टूबर 2022 से शुरू होगी, जो दिसंबर के मध्य तक चलेगी। मैच तीन शहरों बेंगलुरु, पुणे और हैदराबाद में आयोजित किए जाएंगे। लीग के आयोजकों ने कहा कि आने वाले हफ्तों में पीकेएल के सीजन 9 के लिए मैचों की घोषणा भी जल्द कर दी जाएगी।

पिछला सीजन दबंग दिल्ली ने जीता था

प्रो कबड्डी लीग का पिछला खिताब दबंग दिल्ली ने जीता था। पिछली बार की चैंपियन दबंग दिल्ली इस बार अपना खिताब बचाने के इरादे से मैदान में उतरेगी। दिल्ली ने पीकेएल का 8वां और खुद के लिए पहला सीजना था। वहीं पटना पाइरेट्स पिछले सीजन का उपविजेता रहा था। कोरोना महामारी के चलते पिछला सीजन बायो-सिक्योर बबल में आयोजित किया गया था और पूरी तरह से बेंगलुरु के एक होटल के अंदर ही आयोजित किया गया था।

9वें सीजन का शेड्यूल जारी किए जाने पर प्रो कबड्डी लीग के लीग कमिश्नर अनुपम गोस्वामी ने कहा, ‘मशाल स्पोर्ट्स ने कबड्डी के स्वदेशी खेल को खेल प्रशंसकों की दुनिया में ले जाने के दृष्टिकोण के साथ वीवो प्रो कबड्डी लीग की यात्रा शुरू की। हम इस लक्ष्य में प्रभावशाली सफलता हासिल करना जारी रखेंगे, जैसा कि इस साल की शुरूआत में वीवो पीकेएल सीजन 8 द्वारा सिद्ध किया गया था, जो एक व्यापक बायो-बबल में आयोजित हुआ था।’

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ