Asian Games 2023: हांगझोउ में भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पीएम मोदी आज खिलाड़ियों से करेंगे मुलाकात

PM Modi To Meet Asian Games Contingent: भारत के लिए हांगझोउ एशियाई खेलों में इतिहास रचने वाले खिलाड़ियों से पीएम मोदी मुलाकात करेंगे।

PM Modi to Meet Asian Games 2023 Contingent

PM Modi to Meet Asian Games 2023 Contingent

Asian Games 2023: चीन के हांगझोऊ में खेले गए एशियन गेम्स 2023 का 8 अक्टूबर को समापन हो चुका है। इस बार एशियन गेम्स में भारत के 655 एथलीटों ने हिस्सा लिया था। एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन इस बार ऐतिहासिक रहा है। अब सभी खिलाड़ी स्वदेश वापस लौट गए हैं। जब भी भारतीय खिलाड़ी विदेशों में भारत का झंडा लहराकर वापस अपने देश लौटते है तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अक्सर उनका हौसला और ज्यादा बढ़ाने और उनको भविष्य के लिए शुभकामनाएं देने के लिए उनसे मुलाकात करते हैं।

विज्ञापन

पीएम मोदी ने टोक्यो ओलंपिक, पैरालंपिक, बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद ऐसा किया था। अब हांगझोउ में भारतीय खिलाड़ियों के ऐतिहासिक प्रदर्शन के बाद पीएम मोदी उन पदकवीरों से मिलेंगे। इतना ही नहीं पीएम सभी खिलाड़ियों से मुलाकात करेंगे जो हांगझोउ में हिस्सा लेने गए थे। यह कार्यक्रम सोमवार को राजधानी दिल्ली में होगा।

विज्ञापन

क्या है पूरा कार्यक्रम?

पीएम मोदी मंगलवार 10 अक्टूबर को दिल्ली के मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में शाम 4:30 बजे एशियाई खेल 2023 में हिस्सा लेने वाले भारतीय खिलाड़ियों से मुलाकात करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की तरफ से इस बात की जानकारी एक्स पर साझा की गई है। पीएमओ द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी भारतीय दल में शामिल सभी खिलाड़ी, उनके कोच से मुलाकात करेंगे और उनको शुभकामनाएं देंगे। इस दौरान पीएम मोदी सभी खिलाड़ियों को संबोधित भी करेंगे। इस कार्यक्रम में भारतीय ओलंपिक संघ के अधिकारी, राष्ट्रीय खेल महासंघों के प्रतिनिधि और खेल मंत्रालय के अधिकारी भी शामिल होंगे।

विज्ञापन

भारत ने जीते 107 पदक

एशियन गेम्स 2023 में इस बार भारत का बेस्ट प्रदर्शन रहा है। भारत ने कुल 107 पदक अपने नाम किए हैं। जिसमें 28 स्वर्ण, 38 रजत और 41 कांस्य पदक शामिल है। इसके साथ ही भारत एशियन गेम्स 2023 की पदक तालिका में चौथे नंबर पर रहा है। यह पहली बार है जब भारत ने एशियन गेम्स में 70 से ज्यादा पदक अपने नाम किए है। भारत ने आखिरी बार साल 2018 के एशियन खेलों में 70 पदक जीते थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ