Asian Games 2023: मेडल की सेंचुरी से गदगद हुए PM Modi, अनुराग ठाकुर बोले- 'हमने जो कहा, करके दिखाया'
Edited By Abhinav Raj

पीएम मोदी और अनुराग ठाकुर।
Edited By Abhinav Raj

पीएम मोदी और अनुराग ठाकुर।
Asian Games 2023: एशियन गेम्स में भारत ने पदक की सेंचुरी लगा दी है। भारत ने अभी तक इस गेम्स में 100 से अधिक मेडल अपने नाम कर लिए हैं, जिसमें 25 गोल्ड, 35 सिल्वर और 40 ब्रॉन्ज शामिल है। 100 मेडल अपने नाम कर भारत सबसे अधिक मेडल जीतने में चौथे स्थान पर है। इसको लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने भारतीय टीम को बधाई दी है।
पीएम मोदी ने भारतीय टीम के एशियन गेम्स में 100 मेडल होने पर बधाई देते हुए कहा कि एशियाई खेलों में यह भारत के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। भारत के लोग इस बात से रोमांचित हैं कि हम 100 पदकों की उल्लेखनीय उपलब्धि तक पहुंच गए हैं। मैं अपने अभूतपूर्व एथलीटों को हार्दिक बधाई देता हूं, जिनके प्रयासों से भारत को यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल हुई है। भारत के एथलीट ने इतिहास रचते हुए हमारे दिलों को गर्व से भर दिया है। उन्होंने आगे कहा कि मैं 10 तारीख को हमारे एशियाई खेलों के दल की मेजबानी करने और हमारे एथलीटों के साथ बातचीत करने के लिए उत्सुक हूं।
इसके अलावा केंद्रीय खेल मंत्री ने कहा टीम को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने जो वादा किया था उसे पूरा कर दिखाया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि हमने सिर्फ कहा ही नहीं, बल्कि उसे करके भी दिखाया है। एशियन गेम्स में पदकों की बारिश हुई है। इसके अलावा खेल मंत्री ने एशियाई खेलों में भारत की 100 पदक की उम्मीद पूरी करने वाली महिला कबड्डी टीम के प्रदर्शन की भी खूब सराहना की है। अनुराग ठाकुर ने कबड्डी टीम को बधाई देते हुए कहा कि भारतीय महिला कबड्डी टीम देश के लिए ऐतिहासिक 100वां पदक लेकर आई, जो एक स्वर्ण पदक है। मैं टीम की सरासर धैर्य, उत्कृष्ट प्रतिभा, कौशल और अटूट दृढ़ता के साथ स्वर्ण पदक जीतने पर महिला कबड्डी टीम को हार्दिक बधाई।
ये भी पढ़ें:-Asian Games 2023: महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड, भारत ने एशियन गेम्स में पहली बार लगाया मेडल्स का शतक
बता दें कि एशियन गेम्स 2023 में महिला कबड्डी टीम ने चीनी ताइपे के खिलाफ 14-9 की बढ़त ले ली और आखिरकार प्रतियोगिता को अपने नाम कर लिया है। दोनों टीमों ने खेल के शुरुआत में 34-34 अंको के बराबरी पर थी। इसके बाद भारतीय रेडरों ने पहले हाफ में बोनस अंक हासिल कर लिया, जबकि चीनी ताइपे ने दूसरे हाफ में 16 अंक हासिल कर बढ़त बना ली। पहले हाफ में अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर, भारतीय टीम ने चीनी ताइपे पर 26-25 से जीत हासिल कर ली और भारत की झोली में 25 वां स्वर्ण पदक डाल दिया। इस तरह देश के नाम पदकों की संख्या 100 तक पहुंच गई।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: