नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट में विवाद बढ़ता जा रहा है। रमीज राजा को हाल ही में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन के पद से हटा दिया गया था। इसके बाद से रमीज राजा मीडिया में अनाप-शनाप बयान दे रहे हैं। इस फैसले को वो राजनीतिक हस्तक्षेप वाला फैसला बता रहे हैं।
रमीज राजा के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर सकता PCB
अब बोर्ड ने रमीज राजा के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की धमकी दी। पीसीबी ने एक बयान में कहा, “पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर और एक टीवी साक्षात्कार में पीसीबी प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नजम सेठी के खिलाफ रमीज राजा द्वारा की गई टिप्पणियों निराशाजनक है।”
और पढ़िए – PAK vs NZ: स्टंपिंग में मात खा गए सरफराज अहमद, महज 21 रन पर आउट हो जाते विलियमसन, देखें वीडियो
पीसीबी का मानना है कि पूर्व अध्यक्ष श्री राजा की टिप्पणियों का उद्देश्य वर्तमान अध्यक्ष श्री सेठी की प्रतिष्ठा को धूमिल करना और नुकसान पहुँचाना है। ऐसे में मजबूर होकर पीसीबी कानूनी कार्वाई कर सकता है।
अध्यक्ष के पद से हटा दिए गए रमीज राजा
पिछले गुरुवार को राजा को देश की सरकार ने पीसीबी अध्यक्ष के पद से हटा दिया था। अगले चार महीनों के लिए खेल के मामलों को चलाने के लिए नजम सेठी की अध्यक्षता में 14 सदस्यीय समिति नियुक्त की। अपनी बर्खास्तगी के बाद, राजा ने आरोप लगाया कि सरकार द्वारा संविधान को निलंबित किए जाने के बाद उन्हें बोर्ड कार्यालय से अपना सामान भी लेने की अनुमति नहीं दी गई।
नजम सेठी पर साथा था निशाना
रमीज ने सोमवार को अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, “नजम सेठी रात को दो बजे ट्वीट करते हैं कि रमीज राजा बाहर हैं। मुझे हटाने की घोषणा के बाद सुबह वे लगभग 17 लोग पीसीबी कार्यालयों के चारों ओर दौड़ रहे थे जैसे कि वे उनके मालिक हों।
और पढ़िए– PAK vs NZ: अबरार-इमाम ने टपकाया बंडल का कैच, बुरी तरह भड़क गए बाबर आजम, देखें वीडियो
उन्होंने कहा “यह ऐसा था जैसे मैंने कोई अपराध किया हो और मैं अपने कार्यालय से कुछ आपत्तिजनक सबूत लूंगा। यह क्या तमाशा है? ये लोग सिर्फ आनंद लेने और प्रचार पाने के लिए आए हैं … वे क्रिकेट के बारे में कुछ नहीं जानते हैं।”
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
14 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
109 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
242 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
345 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
367 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
404 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
416 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
435 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
435 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
442 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines