---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

PAK vs NZ: स्टंपिंग में मात खा गए सरफराज अहमद, महज 21 रन पर आउट हो जाते विलियमसन, देखें वीडियो

नई दिल्ली: पाकिस्तान-न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट में कई दिलचस्प नजारे सामने आ रहे हैं। तीसरे दिन कप्तान बाबर आजम मैदान से नदारद रहे तो सरफराज अहमद ने टीम की कमान संभाली। करीब चार साल बाद कमबैक करने आए सरफराज ने पहली ईनिंग में 86 रन की शानदार पारी खेली, लेकिन वे […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: पाकिस्तान-न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट में कई दिलचस्प नजारे सामने आ रहे हैं। तीसरे दिन कप्तान बाबर आजम मैदान से नदारद रहे तो सरफराज अहमद ने टीम की कमान संभाली। करीब चार साल बाद कमबैक करने आए सरफराज ने पहली ईनिंग में 86 रन की शानदार पारी खेली, लेकिन वे फील्डिंग में मात खा गए। विकेट के पीछे उनकी खराब फील्डिंग के चलते केन विलियमसन को महज 21 रन पर जीवनदान मिल गया।

नौमान की स्पिन पर बीट हो गए विलियमसन

ये नजारा 77वें ओवर में देखने को मिला। न्यूजीलैंड का स्कोर दो विकेट पर 249 रन हो चुका था। केन विलियमसन 21 और हैनरी निकोलस 12 रन बनाकर खेल रहे थे। जैसे ही नौमान अली इस ओवर की तीसरी गेंद डालने आए उनकी शानदार स्पिन पर विलियमसन बुरी तरह बीट हो गए। क्रीज से आगे बढ़कर खेल रहे विलियमसन का बल्ला घूमा और बॉल सरफराज के पास चली गई, लेकिन यहीं इस अनुभवी खिलाड़ी से बड़ी चूक हो गई।

---विज्ञापन---

और पढ़िए PAK vs NZ: अबरार-इमाम ने टपकाया बंडल का कैच, बुरी तरह भड़क गए बाबर आजम, देखें वीडियो

https://twitter.com/RajParm62232693/status/1608009980921401344

---विज्ञापन---

बॉल को कलेक्ट नहीं कर पाए सरफराज

सरफराज बॉल को कलेक्ट नहीं कर पाए और उन्होंने स्टंपिंग का आसान चांस छोड़ दिया। विलियमसन इस जद्दोजहद में क्रीज पर ही गिर गए। आखिरकार वे सरफराज की खराब फील्डिंग के चलते 21 रन पर आउट होने से बच गए। जीवनदान मिलने के बाद तो विलियमसन ने गदर ही मचा दिया।

https://twitter.com/DennisCricket_/status/1608010090141057024

---विज्ञापन---

रिजवान हैं बेहतर विकेटकीपर

उन्होंने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 222 गेंदों में 11 चौके ठोक 105 रन जड़ दिए। विलियमसन के टेस्ट करियर की ये 25वीं सेंचुरी थी। पाकिस्तानी फैंस का कहना है कि सरफराज अच्छे बल्लेबाज हैं, लेकिन स्टंपिंग में मोहम्मद रिजवान काफी बेहतर हैं। हालांकि तीसरे दिन सिर्फ सरफराज ही नहीं बल्कि अबरार अहमद और इमाम उल हक ने भी खराब फील्डिंग की। उन्होंने टॉम बंडल का आसान सा कैच टपका दिया।

और पढ़िए –रमीज राजा के बड़बोले बयान पर भड़की PCB, दे दी कानूनी कार्रवाई की धमकी

---विज्ञापन---

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Dec 28, 2022 08:24 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola