PAK vs NZ: न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाज फिन एलेन ने पाकिस्तान के खिलाफ तूफानी पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 6 छक्के और 1 चौके की मदद से 62 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। फिन के बल्ले से एक से बढ़कर एक शॉट निकले। लेकिन उन्होंने पाकिस्तानी गेंदबाज शाहनवाज धानी को ऐसा छक्का जड़ा कि गेंद गायब हो गई।
अभी पढ़ें – PAK vs NZ: इस बैटर ने PAK गेंदबाजों को जमकर कूटा, ठोक डाले 6 छक्के…पाकिस्तान की बुरी हार…देखें VIDEO
शाहनवाज धानी पाकिस्तान टीम की तरफ से पांचवा और अपने कोटे का दूसरा ओवर लेकर आए थे। सामने फिन एलेन थे, जिन्होंने इस ओवर की दूसरी गेंद पर लेग अंपायर के ऊपर से शादार छक्का लगाया। गेंद जाकर स्टेडियम में बने एक हॉल में गायब हो गई। उसे दर्शक भी तलाश करते रहे। फिन एलेन का ये छक्का देख गेंदबाज भी हैरान रह गया। इस छक्के में एलेन की जबरदस्त टाइमिंग दिखी।
मैच में फिन एलेन और डेवोन कॉनवे की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 13.3 ओवरों में 117 रनों की साझेदारी कर मैच पूरी तरह से एकतरफा कर दिया था। अंत में केन विलियमस और कॉनवे की जोड़ी मैच जिताकर वापस लौटी।
पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड मैच का स्कोरकार्ड
मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में महज 130 रन ही बनाए थे। इस मैच में पाकिस्तान की बल्लेबाजी पूरी तरह से फ्लॉप हो गई। कप्तान बाबर आजम 21 रन बनाकर आउट हुए थे। न्यूजीलैंड ने इस टारगेट को 16.1 ओवर में 1 विकेट खोकर हासिल कर लिया। न्यूजीलैंड के लिए फिन एलन ने 62 जबकि डेवोन कॉनवे ने 49 रनों की विनिंग पारी खेली।
बांग्लादेश, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड ट्राई सीरीज
दरअसल, इन दिनों बांग्लादेश, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच ट्राई सीरीज खेली जा रही है। मंगलवार को इस सीरीज का चौथा मुकाबला न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच खेला गया। जिसमें न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 9 विकेटों से बुरी तरह हरा दिया। क्राइस्टचर्च में खेले गए इस मुकाबले में पाकिस्तान की बल्लेबाजी पूरी तरह से फ्लॉप हो गई। फिर गेंदबाजों की कुटाई हुई।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
86 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
219 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
322 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
344 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
381 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
393 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
412 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
412 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
419 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
430 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines