'वाह क्या कैच है'..इस खिलाड़ी ने जडेजा को भी कर दिया फेल, पीछे की तरफ हवा में उड़ा और लपका खतरनाक कैच.. देखें VIDEO
Edited By Siddharth Sharma

T20 World Cup Rameez Shahzad Catch
Edited By Siddharth Sharma

T20 World Cup Rameez Shahzad Catch
T20 World Cup: जैसे- जैसे टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे आईसीसी (ICC) द्वारा इस टूर्नामेंट में अब तक लिए गए बेहतरीन कैच और स्पेशल लम्हें शेयर किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में काउंसिल द्वारा एक बेहतरीन कैच का वीडियो शेयर किया गया है जिसे देखकर भारतीय टीम के स्टार फिल्डर रविंद्र जडेजा भी फिल्डर को सलाम ठोकेंगे।
दरअसल ये वीडियो 2019 में दुबई में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2019 के क्वालिफायर का है। जिसमें स्कॉटलैंड और यूएई के बीच तीसरा क्वालिफायर मैच खेला जा रहा था। इस मैच में स्कॉटलैंड की तरफ से जॉर्ज मन्सी (George Munsey) ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे थे।
वहीं 13वें ओवर में अहमद रजा की गेंद पर उन्होंने मिस टाइम करते हुए शॉट खेला और गेंद नो मेंस लैंड में गिर ही रही थी कि अचानक पीछे से तेज रफ्तार से दौड़ते हुए रमीज़ शहजाद आए और उछल कर एक बेहतरीन कैच लपक लिया।
90 रनों से जीता था स्कॉटलैंड
बता दें कि इस क्वालिफायर मैच में स्कॉटलैंड ने पहले बैटिंग करते हुए यूएई के सामने 199 रनों का विशाल टार्गेट रखा था। इस स्कोर तक टीम को पहुंचाने में जॉर्ज मन्सी (George Munsey) ने एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। मन्सी ने 43 गेंदो पर 65 रन बनाए थे। वहीं इस विशाल टार्गेट के जवाब में यूएई की टीम पत्तों की तरह बिखर गई थी। यूएई 18.3 ओवर में सिर्फ 108 रन ही बना पाई और 90 रनों से हार गई।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: