PAK vs NZ: इस बैटर ने PAK गेंदबाजों को जमकर कूटा, ठोक डाले 6 छक्के...पाकिस्तान की बुरी हार...देखें VIDEO
Edited By Bhoopendra Rai

PAK vs NZ Finn Allen hit 6 sixes scored 62 runs
Edited By Bhoopendra Rai

PAK vs NZ Finn Allen hit 6 sixes scored 62 runs
PAK vs NZ: मंगलवार को ट्राई सीरीज के चौथे मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 9 विकेटों से बुरी तरह हरा दिया। क्राइस्टचर्च में खेले गए इस मुकाबले में पाकिस्तान की बल्लेबाजी पूरी तरह से फ्लॉप हो गई। फिर गेंदबाजों की कुटाई हुई। इस जीत के साथ न्यूजीलैंड की टीम प्वॉइंट्स टेबल में पहले पायदान पर आ गई है।
this is what we call knocking it out of the park! 💪
Finn Allen: 52* (33)#NZvPAK #CricketOnPrime pic.twitter.com/7rFIYT04XG
— prime video IN (@PrimeVideoIN) October 11, 2022
पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान को पहला झटका 30 रन के स्कोर पर मोहम्मद रिजवान के रूप में लगा। उन्होंने सिर्फ 16 रन बनाए। इसके बाद कप्तान बाबर आजम भी 21 रन बनाकर आउट हुए। पाकिस्तान के लिए मिडिल ऑर्डर में शान मसूद ने 12 गेंद पर 14 और इफ्तिखार अहमद ने 27 गेंद पर 27 रन बनाए।
130 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड के लिए फिन एलेन ने तूफानी शुरुआत दिलाई। फिन एलेन और डेवोन कॉनवे की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 13.3 ओवरों में 117 रनों की साझेदारी कर मैच पूरी तरह से एकतरफा कर दिया। फिन एलेन ने 42 गेंदों का सामना किया। उन्होंने 6 शानदार छक्के जड़े और 1 चौका भी लगाया।
मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में महज 130 रन ही बनाए थे। इस मैच में पाकिस्तान की बल्लेबाजी पूरी तरह से फ्लॉप हो गई। कप्तान बाबर आजम 21 रन बनाकर आउट हुए थे। न्यूजीलैंड ने इस टारगेट को 16.1 ओवर में 1 विकेट खोकर हासिल कर लिया। न्यूजीलैंड के लिए फिन एलन ने 62 जबकि डेवोन कॉनवे ने 49 रनों की विनिंग पारी खेली।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: