PAK vs NED, World Cup 2023: पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने वर्ल्ड कप 2023 के अपने पहले मुकाबले में नीदरलैंड को 81 रनों से हराकर विजयी शुरुआत की है। इस मुकाबले में पहले खेलते हुए पाकिस्तानी टीम पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल पाई थी और 286 रनों पर सिमट गई थी। जवाब में नीदरलैंड की टीम 41 ओवर में 205 रन ही बना सकी। पाकिस्तान के बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए लेकिन गेंदबाजों ने टीम को जीत दिला दी। पाकिस्तान की भारतीय सरजमीं पर वनडे वर्ल्ड कप की यह पहली जीत है।
इस मुकाबले में पाकिस्तानी टीम ने शुरुआती तीन विकेट 38 रन पर ही गंवा दिए थे। इसके बाद मोहम्मद रिजवान और सऊद शकील ने अर्धशतकीय पारियां खेलकर स्कोर को आगे बढ़ाया और 120 रनों की साझेदारी की। इसके बाद अंत में शादाब खान 32, मोहम्मद नवाज की 39 और हारिस रऊफ 16 व शाहीन अफरीदी की 13 रनों की उपयोगी पारियों की बदौलत स्कोर 280 पार पहुंचा।
नीदरलैंड के बल्लेबाजों में नहीं दिखा दम
नीदरलैंड की टीम एक समय अच्छी स्थिति में नजर आ रही थी। सलामी बल्लेबाज विक्रमजीत सिंह ने 52 रनों की पारी खेली थी। इसके बाद स्टार ऑलराउंडर बास डी लीड ने पहले गेंदबाजी में चार विकेट झटके थे। उसके बाद बल्लेबाजी में भी उन्होंने 67 रनों की बेहतरीन पारी खेली। लेकिन इसके बाद कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाया।
पाकिस्तान की बॉलिंग की बात करें तो
पाकिस्तान के लिए इस मैच में हसन अली, हारिस रऊफ टॉप विकेट टेकर रहे। रऊफ ने 43 रन देकर तीन विकेट लिए। वहीं हसन अली को 33 रन देकर दो सफलताएं मिलीं। इसके अलावा शाहीन अफरीदी, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद नवाज और शादाब खान को 1-1 सफलताएं मिलीं।
यह भी पढ़ें:-
IND vs AUS: टीम इंडिया का धाकड़ ऑलराउंडर चोटिल! प्रैक्टिस से हो गया बाहर
IND vs AUS: शुभमन गिल की हेल्थ पर राहुल द्रविड़ ने दिया ताजा अपडेट, क्या खेलेंगे पहला मुकाबला?
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
9 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
103 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
236 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
339 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
362 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
398 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
410 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
429 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
429 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
436 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines