PAK vs ENG: Babar Azam ने विराट कोहली को पछाड़ बनाया नया रिकॉर्ड, इस खिलाड़ी के बाद T20 में ठोके सबसे तेज 8 हजार रन

pak vs eng babar azam

Babar Azam ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी 20 में नया मुकाम हासिल किया।

नई दिल्ली: पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। तूफानी बल्लेबाज भले ही आईसीसी रैंकिंग में पिछड़ रहे हों, लेकिन वे अपने करियर में लगातार आगे बढ़ते जा रहे हैं। बाबर ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से दुनियाभर के क्रिकेटप्रेमियों को मुरीद बना लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार को इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने अपने नाम एक नया रिकॉर्ड दर्ज किया। बाबर आजम ने गुरुवार को टी 20 करियर में 8 हजार रन पूरे किए। उन्होंने यह कारनामा 218वीं ईनिंग में किया। इसी के साथ वे क्रिस गेल के बाद टी 20 में सबसे तेज 8 हजार रन पूरे करने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बन गए।

विज्ञापन

क्रिस गेल ने 213 ईनिंग में किया कमाल
वेस्ट इंडीज के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल ने 213 ईनिंग में यह कीर्तिमान स्थापित किया था। बाबर ने उनसे 5 ईनिंग ज्यादा लीं। वहीं तीसरे स्थान पर भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली हैं। वह 2019 आईपीएल में केकेआर के खिलाफ 84 रन की पारी के दौरान सबसे तेज 8,000 रन बनाने वाले भारतीय बन गए थे।

कोहली ने अपनी 243वीं पारी में सुरेश रैना को पछाड़ दिया था। इस मामले में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरोन फिंच 254 ईनिंग्स के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। जबकि पांचवें स्थान पर डेविड वार्नर हैं। उन्होंने 256 ईनिंग्स में 8 हजार रन बनाए थे।

विज्ञापन

बाबर-रिजवान की जोड़ी हिट 

दूसरे टी 20 मैच की बात की जाए तो इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 199 रन बनाकर पाकिस्तान को 200 रन का टार्गेट दिया। जवाब में पाकिस्तान के दोनों ओपनर बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ने शानदार बल्लेबाजी कर बिना विकेट खोए 12वें ओवर में टीम का स्कोर 100 रन के पार पहुंचा दिया। पाकिस्तान की टीम पहले मैच में करारी हार के बाद बेहतर प्रदर्शन करती दिख रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ