ऋषभ पंत और उर्वशी रौतेला के बीच विवाद में नया मोड़, आरपी ने शेयर की ये स्टोरी

rishabh pant and urvashi rautela
विज्ञापन

नई दिल्ली: भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत और बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला के बीच चल रही सोशल-मीडिया विवाद में एक नया मोड़ सामने आया है। उर्वशी के “छोटू भैया को बैट बॉल खेलना चाहिए” के जवाब में क्रिकेटर ने रविवार को एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट की। इसमें उन्होंने लिखा कि ” उस पर ध्यान नहीं देना चाहिए, जो आपके वश में नहीं है।” हालांकि उन्होंने इसे थोड़ी देर बाद हटा लिया।

दरअसल, विवाद तब शुरू हुआ था जब अभिनेत्री ने हाल ही में एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि “मिस्टर आरपी” दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान उससे मिलने के लिए लॉबी में इंतजार कर रहे थे। हालांकि मीटिंग नहीं हुई क्योंकि वे उस वक्त थकी हुई थी और मैं सोने चली गई, लेकिन इससे पहले उनके पास 16-17 मिस्ड कॉल्स आ चुकी थीं। हालांकि मुझे बुरा लगा कि कोई मेरा इंतजार कर रहा है, इसके बाद हमारी मुंबई में मुलाकात हुई।

विज्ञापन

 

rishabh pant

विज्ञापन

पंत ने कहा- झूठ बोल रही हैं
उर्वशी के इस इंटरव्यू के बाद ही पंत और उर्वशी का विवाद जोर पकड़ रहा है। पंत ने एक इंस्टाग्राम स्टोरी के साथ इस इंटरव्यू पर प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा, “यह मजाकिया है कि कैसे लोग केवल कुछ सस्ती लोकप्रियता और सुर्खियों में आने के लिए इंटरव्यू में झूठ बोलते हैं। दुख की बात है कि कुछ लोग प्रसिद्धि और नाम के इतने भूखे कैसे हैं। भगवान उन्हें आशीर्वाद दे।”

 

विज्ञापन

 

विज्ञापन

उर्वशी का पलटवार
अभिनेत्री ने फिर क्रिकेटर पर एक पोस्ट के साथ पलटवार किया, जिसमें लिखा था, छोटू भैया को बैट बॉल खेलनी चाहिए। मैं कोई मुन्नी नहीं हूं बदनाम होने के साथ यंग किड्डो डार्लिंग तेरे लिए रक्षाबंधन मुबारक हो। हालांकि उर्वशी ने अपनी पोस्ट को डिलीट नहीं किया।

 

विज्ञापन

 

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ