हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

FBK Games में हिस्सा लेंगे नीरज चोपड़ा, नीदरलैंड में 4 जून को होगा आयोजन

विज्ञापन
Neeraj Chopra lausanne diamond league

नई दिल्ली: इस महीने की शुरुआत में सीजन का पहला खिताब जीतने वाले ओलंपिक चैंपियन जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा 4 जून को नीदरलैंड के हेंगेलो में होने वाले फैनी ब्लैंकर्स-कोएन गेम्स (fbk games) में हिस्सा लेंगे। चोपड़ा ने 5 मई को 88.67 मीटर के थ्रो के साथ डायमंड लीग मीटिंग सीरीज का दोहा लेग जीता था। FBK गेम्स के आयोजकों ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कहा- “एक और ओलंपिक चैंपियन हेंगेलो आ रहा है! 89.94 मीटर के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ और एक ओलंपिक स्वर्ण पदक के साथ भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा अपनी सीमाएं लांघ रहे हैं।”

फैनी ब्लैंकर्स-कोएन के नाम पर होते हैं FBK गेम्स 

FBK गेम्स वर्ल्ड एथलेटिक्स कॉन्टिनेंटल टूर गोल्ड लेवल मीट है। इसका नाम लंदन में 1948 के ओलंपिक खेलों में चार स्वर्ण पदक जीतने वाले डच ओलंपियन फैनी ब्लैंकर्स-कोएन पर पड़ा था। मौजूदा डायमंड लीग चैंपियन चोपड़ा एफबीके गेम्स में फिर से मौजूदा विश्व चैंपियन एंडरसन पीटर्स का सामना करेंगे। दुनिया के शीर्ष दो जैवलिन थ्रोअर्स के बीच एक महीने में ये दूसरी भिड़ंत होगी। पीटर्स दोहा में 85.88 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ तीसरे, जबकि ओलंपिक रजत पदक विजेता चेक गणराज्य के जैकब वडलेज्च 88.63 मीटर के साथ दूसरे स्थान पर रहे थे।

तुर्की के एंटाल्या में प्रशिक्षण ले रहे हैं नीरज चोपड़ा 

दोहा में तीसरा स्थान हासिल करने के बाद पीटर्स ने कहा था कि उनकी अगली प्रतियोगिता हेंगेलो में होगी। पिछले साल चोपड़ा यूएसए में विश्व चैंपियनशिप में पीटर्स के बाद दूसरे स्थान पर रहे थे। चोपड़ा तुर्की के एंटाल्या में प्रशिक्षण ले रहे हैं। वह 27 जून को चेक गणराज्य में एक और विश्व एथलेटिक्स कॉन्टिनेंटल टूर गोल्ड लेवल मीट में ओस्ट्रावा गोल्डन स्पाइक इवेंट में भी हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola