दोहा डायमंड लीग में सीजन की शुरुआत करेंगे नीरज चोपड़ा, 90 मीटर का निशान पार करने के लिए तैयार हुआ चैंपियन

Neeraj Chopra lausanne diamond league

Neeraj Chopra lausanne diamond league

विज्ञापन

नई दिल्ली: ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा 5 मई को दोहा में होने वाली डायमंड लीग में शिरकत करेंगे। पिछले सितंबर में ग्रैंड फिनाले जीतने के बाद मौजूदा डायमंड लीग चैंपियन चोपड़ा, ग्रेनाडा के विश्व चैंपियन एंडरसन पीटर्स और चेक गणराज्य के ओलंपिक रजत पदक विजेता जैकब वडलेजच के साथ 14-लेग वन-डे सीरीज में शामिल होंगे। नीरज चोपड़ा का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ 89.94 मीटर है, जो उन्होंने पिछले साल स्टॉकहोम डायमंड लीग में दूसरे स्थान पर रहते हुए हासिल किया था। वह वर्तमान में तुर्की में प्रशिक्षण ले रहे हैं। चोपड़ा 31 मई तक वहां रहेंगे।

दोहा डायमंड लीग में चूक गए थे भारतीय सुपरस्टार 

चोट के कारण भारतीय सुपरस्टार 2022 दोहा डायमंड लीग में चूक गए थे। जहां पीटर्स ने खिताब जीतने के लिए 93.07 मीटर तक भाला फेंका। ये इतिहास का पांचवां सबसे लंबा थ्रो था। विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता वाडलेज्च 90.88 मीटर के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ दूसरे स्थान पर रहे थे।

विज्ञापन

ये खिलाड़ी भी देंगे दिखाई 

इस तिकड़ी के साथ दोहा में जर्मनी के यूरोपीय चैंपियन जूलियन वेबर, त्रिनिदाद और टोबैगो के पूर्व ओलंपिक चैंपियन केशोर्न वालकोट और केन्या के जूलियस येगो भी दिखाई देंगे। ट्रैक और फील्ड में पहले भारतीय ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता चोपड़ा के लिए इस साल भाला फेंक की दुनिया में 90 मीटर के निशान को पार करना होगा।

विज्ञापन

90 मीटर के निशान को पार करना लक्ष्य 

उन्होंने कहा- मैं भी 90 मीटर के निशान के करीब पहुंच रहा हूं इसलिए मेरे लिए उस बाधा को तोड़ना बहुत मायने रखेगा। विश्व रजत पदक और वांडा डायमंड लीग की जीत के साथ पिछला साल साल था, अब यह साल नए अवसर लेकर आया है। इस समर के लिए मेरा लक्ष्य एशियाई खेलों के साथ-साथ विश्व चैंपियनशिप है। 2021 में टोक्यो ओलंपिक में इतिहास रचने के बाद चोपड़ा ने यूएसए में 2022 विश्व चैंपियनशिप में रजत जीता।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ