नई दिल्ली: भारत के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा ने मैदान पर वापसी की है। फिट होकर लुसाने डायमंड लीग में लौटे नीरज चोपड़ा अपने पहले प्रयास में 89.08 मीटर तक पहुंचने में सफल रहे। वह अपने थ्रो से चार्ट में सबसे आगे हैं। जैकब वाडलेज 84.56 मीटर थ्रो के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

24 वर्षीय ओलंपिक चैंपियन को पिछले महीने अमेरिका के यूजीन में विश्व चैंपियनशिप के दौरान ऐतिहासिक रजत पदक जीतने के दौरान ग्रोइन स्ट्रेन की चोट लग गई थी। इसके चलते वे कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में हिस्सा नहीं ले पाए थे। हालांकि अब वे इससे उबर गए हैं और शानदार वापसी की है। इस प्रतियोगिता का आयोजन ला पोंटेसे स्टेडियम स्विट्जरलैंड में किया जा रहा है। नीरज चोपड़ा ने अपने दूसरे प्रयास में 85.18मीटर पर निशाना लगाया। जबकि तीसरे प्रयास को स्किप कर दिया।

यहां शीर्ष तीन में रहने से चोपड़ा की सात और आठ सितंबर को ज्यूरिख में होने वाली डायमंड लीग फाइनल में जगह पक्की हो जाएगी क्योंकि वह सात अंकों के साथ रैंकिंग में चौथे स्थान पर हैं। वह 30 जून को स्टॉकहोम लेग में अपने पहले पोडियम में दूसरे स्थान पर रहे थे।

विज्ञापन

स्टैंडिंग में शीर्ष छह ज्यूरिख फाइनल में जगह बनाएंगे। लुसाने इवेंट आखिरी चरण है जिसमें पुरुषों की भाला फेंक प्रतियोगिता है। एक महीने के रिहैबिलिटेशन के बाद भी चोपड़ा इस सीजन में अपनी मजबूत फॉर्म को बरकरार रखते हैं या नहीं, यह देखना बाकी है। वह डायमंड लीग में जीतने वाले पहले भारतीय बन सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ