T20 World Cup 2022: टी20 विश्व के लिए घोषित की गई पाकिस्तान की टीम में अनुभवी खिलाड़ी शोएब मलिक को जगह नहीं मिली है। 15 सितंबर को जब पाकिस्तान की टीम ने अपने स्क्वॉड का ऐलान किया तब टीम में शोएब मलिक के न होने से फैंस पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से खासा नाराज दिखे। इस मामले पर अब पाकिस्तान टीम के पूर्व प्लेयर मोहम्मद हफीज ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
अभी पढ़ें – CPL 2022: गेंद में भरकर लाया गदर और हवा में उड़ा दिया स्टंप, देखें वीडियो
हफीज ने शोएब मालिक की तारीफ करते हुए कहा कि ‘उन्होंने साल 2020 से लेकर 2021 तक पाकिस्तान के लिए बेहतरीन खेल खेला है। इस उम्र में अपनी फिटनेस को बरकरार रखना बड़ी बात है। जब मैंने क्रिकेट से संन्यास लिया था तब मैंने उन्हें भी संन्यास लेने के लिए कहा था, क्योंकि उनके टैलेंट को यहां सम्मान नहीं मिलेगा यह मुझे पता था।’
आपको बता दें कि 40 साल के शोएब मलिक एशिया कप 2022 के लिए भी टीम में जगह नहीं मिली थी। इसके बाद उन्हें टी20 वर्ल्ड कप स्क्वाड से भी बाहर रखा गया है। एशिया कप की टीम में जगह नहीं मिलने से नाराज शोएब ने सेलेक्टर्स पर निशाना साधते हुए एक ट्वीट किया था था। ट्वीट में शोएब ने लिखा था कि ‘आखिर कब हम दोस्ताना, पसंद और नापसंद के कल्चर से बाहर आएंगे। मलिक के इस ट्वीट के बाद उनका टीम में सेलेक्शन न होना लगभग पक्का हो गया था।
अभी पढ़ें – IND A vs NZ A: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, स्टार बॉलर बाहर
शानदार रहा है मलिक का टी20 रिकॉर्ड
शोएब मलिक के पास टी20 क्रिकेट में जितना एक्सपीरियंस है, शायद ही उतना किसी अन्य पाकिस्तानी खिलाड़ी के पास हो। वह दुनिया भर में होने वाले टी20 टूर्नामेंटो में हिस्सा लेते हैं। इस दौरान उनके बल्ले से खूब रन भी निकलते हैं। शोएब मलिक ने टी20 क्रिकेट में दस हजार से भी ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 480 मैचों में 11,893 रन ठोके। खास बात ये है कि वह टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे स्थान पर हैं।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
9 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
103 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
236 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
339 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
362 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
398 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
410 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
429 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
429 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
436 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines