नई दिल्ली: टी 20 वर्ल्ड कप की शुरुआत अगले महीने होगी। इस महाकुंभ से पहले दुनियाभर में क्रिकेट का रोमांच देखने को मिल रहा है। वेस्ट इंडीज में इन दिनों कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) का आयोजन किया जा रहा है। जहां कई दिग्गज खिलाड़ी अपना टैलेंट दिखाते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

एक ऐसा ही टैलेंट जमैका तल्लावाज और ट्रिनबागो नाइट राइडर्स के बीच खेले गए मुकाबले में देखने को मिला। रविवार को हुए मुकाबले में ट्रिनबागो नाइट राइडर्स के गेंदबाज रवि रामपॉल ने अपनी गेंदबाजी से ऐसा कहर बरपाया कि बल्लेबाजों के होश उड़ गए। रामपॉल ने 4 ओवर में महज 19 रन देकर 4 विकेट चटका डाले।

विज्ञापन

इस तरह उड़ा डाला स्टंप
उन्होंने अपना पहला शिकार ओपनर ब्रैंडन किंग को बनाया। 7 रन बनाकर खेल रहे किंग को रामपॉल ने सुनील नरेन के हाथों कैच आउट करा पवेलियन का रवाना कर दिया। इसके बाद तो रामपॉल का कहर खत्म नहीं हुआ। वे पांचवें ओवर में लौटे और दूसरी गेंद पर कप्तान रॉवमैन पॉवेल को इस तरह बोल्ड किया कि स्टंप उड़कर कई फीट दूर जा गिरा। ये गेंद इतनी खतरनाक थी कि इससे पहले पॉवेल इसे समझ पाते, स्टंप उड़कर दूर जा गिरा।

विज्ञापन

विज्ञापन

इसके बाद रामपॉल ने रेमन रीफर को डक पर आउट कर दिया। जबकि इमाद वसीम को 19 रन पर आउट कर उन्होंने जमैका तल्लावाज को घुटनों पर ला दिया। जमैका तल्लावाज की टीम 20 ओवर में 116 रन बनाकर आउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ट्रिनबागो नाइट राइडर्स की टीम ने 4 विकेट शेष रहते ही ये मैच जीत लिया। कॉलिन मुनरो ने 28 गेंदों में 40 और टिम सीफर्ट ने 31 गेंदों में 28 रन का योगदान दिया। अकीन होसेन ने 14 और आंद्रे रसेल ने नाबाद 18 रन बनाकर टीम को जीत दिला दी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ