IND A vs NZ A: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, स्टार बॉलर बाहर

ind a vs nz a navdeep saini

नई दिल्ली: न्यूजीलैंड A के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज से पहले इंडिया A टीम को बड़ा झटका लग गया है। कमर की चोट के कारण स्टार गेंदबाज नवदीप सैनी को बाहर कर दिया गया है। वह दलीप ट्रॉफी के बाकी बचे मैचों से भी बाहर हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

तेज गेंदबाज को सलेम में उत्तर क्षेत्र और दक्षिण क्षेत्र के बीच दलीप ट्रॉफी सेमीफाइनल के पहले दिन चोट लग गई थी। इस दौरान वह सिर्फ 11.2 ओवर ही गेंदबाजी कर पाए। तीन मैचों की वनडे सीरीज 22 सितंबर से एमए चिदंबरम स्टेडियम चेन्नई में शुरू होगी। इस सीरीज से पहले सैनी का बाहर होना भारतीय टीम के लिए बड़ा झटका होगा।

ऋषि धवन को मिली जगह
सैनी अब बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) में रिहैबिलिटेशन से गुजरेंगे। सैनी की जगह ऋषि धवन को इंडिया ए टीम में शामिल किया गया है। सैनी हाल ही में रॉयल लंदन वन-डे कप में केंट की ट्रॉफी जीतने वाली टीम में शामिल थे, उन्होंने पांच मैच खेले और पांच विकेट लिए। केंट के लिए अपने दो काउंटी चैम्पियनशिप मैचों के दौरान उन्होंने 11 विकेट लिए। जिसमें एजबेस्टन में वार्विकशायर के खिलाफ पांच विकेट शामिल थे।

विज्ञापन

न्यूजीलैंड ए वनडे के लिए भारत ए टीम: पृथ्वी शॉ, अभिमन्यु ईश्वरन, रुतुराज गायकवाड़, राहुल त्रिपाठी, रजत पाटीदार, संजू सैमसन (कप्तान), केएस भरत (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, शाहबाज अहमद, राहुल चाहर, तिलक वर्मा, कुलदीप सेन, शार्दुल ठाकुर, उमरान मलिक, ऋषि धवन, राज बावा।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ