बचपन में लड़कों की टीम में खेलीं, अब भारत के लिए किया टी20 डेब्यू, पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड
Edited By Bhoopendra Rai

Edited By Bhoopendra Rai

Meghna Singh T20 debut: आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हुई है। इन खेलों के क्रिकेट इवेंट में भारतीय विमेंस टीम अपना पहला मैच वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेल रही है। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।
इस मैच के लिए भारत के लिए मेघना सिंह को टी20 डेब्यू का मौका मिला है। मेघना सिंह (Meghna Singh) दाएं हाथ से बल्लेबाजी और दाएं हाथ से मध्यम तेज गेंदबाजी करती हैं।
मेघना ने 2021 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत के लिए टेस्ट डेब्यू किया था। इस मैच की पहली पारी में उन्होंने 2 विकेट चटकाए और ये मुकाबला ड्रॉ रहा। 21 सितंबर 2021 को उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही वनडे डेब्यू किया। इसके बाद उन्हें न्यूजीलैंड में होने वाले 2022 महिला क्रिकेट विश्व कप के लिए 18-सदस्यीय भारतीय महिला स्क्वॉड में शामिल किया गया है।
Congratulations to Meghna Singh who is all set to make her T20I debut for #TeamIndia at #B2022 https://t.co/cuQZ7NHmpB #AUSvIND #B2022 pic.twitter.com/CcfV6SLZ5D
— BCCI Women (@BCCIWomen) July 29, 2022
मेघना सिंह यूपी से आती हैं। उनका जन्म 18 जून 1994 को बिजनौर के एक छोटे से गांव कोतवाली देहात में हुआ था। उनके पिता एक चीनी मील में सिक्योरिटी गार्ड हैं और उनकी मां आंगनबाड़ी में काम करती हैं। बताया जाता है कि उन्होंने बचपन में मोहल्ले के बच्चों और लड़कों की टीम में खेलकर अपने हुनर को निखारा।
क्रिकेट के प्रति जुनून रखने वालीं मेघना क्रिकेट कोचिंग के लिए हर दिन 25 किलोमीटर का सफर तय करके बिजनौर स्थित नेहरु स्टेडियम ट्रेनिंग के लिए जाती थीं। वह मुरादाबाद में रेलवे बुकिंग क्लर्क के पद पर कार्यरत हैं।
मेघना ने अब तक 14 वनडे मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने कुल 14 विकेट निकाले, जबकि एक टेस्ट मैच में 2 विकेट लिए। वनडे में उनका इकोनॉमी 4.98 रहा, जबकि टेस्ट में 3.14 है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: