'हार्दिक को टी20 कप्तान और आशीष नेहरा को कोच बना दो' वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी ने दिया 'बोल्ड बयान'

rahul (8)

नई दिल्ली: टीम इंडिया वर्ल्ड कप से बाहर हो गई है। सेमीफाइनल में इंग्लैंड के हाथों मिली हार से फैंस के साथ पूर्व खिलाड़ी भी आहत हुए हैं। सभी टीम में बदलाव की बात कह रहे हैं। इस बीच वर्ल्ड कप विजेता टीम के खिलाड़ी रहे हरभजन सिंह ने बोल्ड स्टेटमेंट दिया है। भारत के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने गुरुवार को एडिलेड में इंग्लैंड के खिलाफ भारत के टी 20 विश्व कप सेमीफाइनल में हार के बाद आशीष नेहरा और हार्दिक पांड्या को भारत का कोच और कप्तान नियुक्त करने की सलाह दी है।

हरभजन ने कहा कि टीम इंडिया को किसी ऐसे व्यक्ति की जरूरत है, जो प्रारूप को बेहतर ढंग से समझे और हाल ही में टी20 क्रिकेट खेली हो। भज्जी ने कहा कि यह सिर्फ कप्तान नहीं है। अगर आप किसी ऐसे व्यक्ति को ला सकते हैं जिसने हाल ही में टी 20 क्रिकेट से संन्यास लिया हो, जो प्रारूप को समझता हो।

हरभजन सिंह ने कहा मुझे लगता है कि अगर आप द्रविड़ को टी20 से कोच के रूप में नहीं हटाना चाहते हैं तो किसी ऐसे व्यक्ति की मदद लें जो हाल ही में सेवानिवृत्त हुआ हो। आशीष नेहरा जैसा कोई जिसके पास क्रिकेट का शानदार दिमाग है। देखिए उन्होंने वहां गुजरात टाइटंस में क्या किया है। आशीष टीम में जो लाएंगे उससे युवा लोगों को भी प्रोत्साहन मिलेगा।

भज्जी ने आगे कहा कि आप जानते हैं, राहुल द्रविड़ के लिए पूरा सम्मान है। वह मेरे सहयोगी थे और हमने एक साथ बहुत सारी क्रिकेट खेली, उनके पास बहुत अच्छा दिमाग है। लेकिन मुझे लगता है उनकी जगह किसी और को भी मौका दिया जा सकता है।

सेमीफाइनल मुकाबले में भी हार्दिक ने कमाल की इनिंग खेली। हार्दिक पांड्या का 33 में से 63 रन बनाए और टीम को 168 तक पहुंचाया। लेकिन इंग्लैंडे ने इस टारगेट को बिना विकेट खोए 16 ओवर में हासिल कर लिया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ