FIFA World Cup 2022 Lionel Messi: कतर में खेला गया फीफा वर्ल्ड कप 2023 अर्जेंटीना के स्टार खिलाड़ी और विश्व के सबसे बड़े फुटबॉलर में से एक लियोनल मेसी के लिए किसी सपसे से कम नहीं था। इस टूर्नामेंट में उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अर्जेंटीना को सालों बाद विश्वकप जिताया और अपनी झोली में एक और बड़ी ट्रॉफी कर ली। इस विश्वकप में जीत के बाद वे बेहद खुश है लेकिन नीदरलैंड के साथ खेले गए क्वार्टरफाइनल मैच में जीत के बाद जो उन्होंने किया उसके लिए उन्हें खेद है।
विश्वकप जीतने के बावजूद इस बात के लिए दुखी हैं मेसी
दरअसल लियोनेल मेसी ने कतर में विश्व कप में नीदरलैंड के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में अर्जेंटीना की जीत के दौरान और बाद में अपने व्यवहार पर खेद व्यक्त किया है।9 दिसंबर को 2-2 से ड्रॉ के बाद पेनल्टी पर जीत के बाद मेसी और उनके साथियों की उनके एक्शन के लिए खूब आलोचना हुई थी।
और पढ़िए – सुरेश रैना से बोली हरमनप्रीत कौर Thank you bhai ‘आपकी यह बात बहुत मायने रखती है’
पेरिस सेंट-जर्मेन के इस स्टार खिलाड़ी ने 73वें मिनट में पेनल्टी पर गोल करने का जश्न नीदरलैंड के कोच लुइस वान गाल के सामने दौड़कर और कान पर हाथ रखकर मनाया।मेसी ने खेल के बाद दावा किया कि वान गाल ने मैच से पहले अर्जेंटीना का अपमान किया था।
‘मैंने जो किया वो मुझे पसंद नहीं आया’- मेसी
इस घटना को लेकर एक इंटरव्यू में मेसी ने कहा कि “मुझे पता था कि वान गाल ने क्या कहा था, लेकिन यह क्षण भर में हुआ,मैंने जो किया वह मुझे पसंद नहीं आया, इसके बाद जो हुआ वह मुझे पसंद नहीं आया। ये घबराहट के क्षण हैं और सब कुछ बहुत जल्दी होता है।”
और पढ़िए – जिस पिच पर पांड्या भड़के उसे लेकर क्या कहते हैं Michael Bracewell, जानिए
बता दें कि लियोनेल मेसी विश्व कप जीत के बाद नीदरलैंड के कोचिंग स्टाफ के साथ तीखी नोकझोंक में शामिल थे।
मेस्सी कथित तौर पर मैच के बाद एक इंटरव्यू के दौरान नीदरलैंड के गोल स्कोरर वॉट वेघोरस्ट पर चिल्लाए और कहा कि “तुम मूर्ख को क्या देख रहे हो? वहां वापस जाओ।” इसी पर मेसी ने अब खेद व्यक्त किया है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
76 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
210 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
313 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
335 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
371 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
384 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
402 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
403 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
410 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
420 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines