सुरेश रैना से बोली हरमनप्रीत कौर Thank you bhai 'आपकी यह बात बहुत मायने रखती है'

harmanpreet kaur said to suresh raina thank you brother

harmanpreet kaur said to suresh raina thank you brother

Women T20 World Cup: भारतीय महिला क्रिकेट टीम कप्तान हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेगी। 10 फरवरी से शुरू होने जा रहे विश्वकप की मेजबानी इस बार दक्षिण अफ्रीका का कर रहा है। जिसके बाद टीम इंडिया को अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी जा रही हैं। टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी सुरेश रैना ने कप्तान हरमनप्रीत कौर के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुरेश रैना ने दी शुभकामनाएं

सुरेश रैना ने हरमनप्रीत कौर को टेग करते हुए लिखा कि ‘हमारी लड़कियां लड़कों से कम हैं क्या, हरमनप्रीत कौर मुझे मेरी फील्डिंग, पावर हिटिंग और उसी जुनून की याद दिलाता है, जब वह देश के लिए खेलती है। क्रिकेट सज्जनों का खेल नहीं है, यह सबका खेल है।’

हरमनप्रीत कौर बोली Thank you bhai

सुरेश रैना के इस मैसेज पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने रिप्लाई देते हुए कहा कि ‘Thank you bhai आपकी यह बात बहुत मायने रखती है।’ बता दें कि महिला टी-20 विश्वकप को लेकर कप्तान हरमनप्रीत कौर को सभी लोग बधाई संदेश भेज रहे हैं।

विज्ञापन

फरवरी में शुरू हो रहा है महिला टी-20 विश्वकप

बता दें कि दक्षिण अफ्रीका में 10 फरवरी से महिला टी20 विश्व कप की शुरुआत होने जा रही है। जिसमें टीम इंडिया की कमान हरमनप्रीत कौर के हाथों में होगी। यह तीसरी बार होगा, जब हरमनप्रीत 2018 और 2020 के सीजनों के बाद टी20 विश्व कप में भारत का नेतृत्व करेंगी, जिसमें टीम भारतीय टीम सेमीफाइनलिस्ट और उपविजेता के रूप में थी। लेकिन इस बार टीम इंडिया खिताब अपने नाम करना चाहेगी।

विज्ञापन
लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ