Ravi Bishnoi: टीम इंडिया के युवा लेग स्पिनर रवि बिश्नोई ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने युजवेंद्र चहल और रविचंद्रन अश्विन के बीच तुलना पर कहा कि वह अश्विन जैसा दिमाग चाहते हैं। इसके पीछे की वजह भी रवि बिश्नोई ने बताई है। रवि कहते हैं कि अश्विन अपनी गेंदबाजी में काफी प्रयोग करते हैं और वो भी उसी तरह करना चाहते हैं।

अश्विन और चहल के बीच तुलना पर रवि बिश्नोई ने कहा कि यह दोनों ही बेहतरीन स्पिनर हैं। रविचंद्रन अश्विन काफी अलग गेंदबाज हैं और युजवेंद्र चहल काफी अलग हैं। मैंने चहल से काफी बात की है और वो मुझे बताते हैं कि आप काफी सुधार कर सकते हैं।

अश्विन से ज्यादा प्रभावित हैं रवि बिश्नोई

रवि बिश्नोई ने कहा कि ‘अश्विन भैय्या का क्लास अलग है। जिस तरह से अपने दिमाग का प्रयोग करते हुए वो प्रयोग करते हैं, उससे मैं काफी प्रभावित हूं। मैं यही सोचता हूं कि कोई कैसे इतना जल्दी सीख सकता है। मैं उनके जैसा ही दिमाग चाहता हूं।’

2020 अंडर-19 वर्ल्ड कप और आईपीएल से मिली पहचान

रवि बिश्नोई ने 2020 अंडर-19 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के लिए शानदार गेंदबाजी की थी। लिहाजा आईपीएल 2020 में उन्हें पंजाब किंग्स ने अपनी टीम में शामिल किया। पंजाब किंग्स के लिए 2 सीजन खेलने के बाद रवि बिश्नोई को आईपीएल 2022 में लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम ने ड्राफ्ट के माध्यम से अपने साथ जोड़ा था।

10 मैचों में चटकाए हैं 16 विकेट

रवि बिश्नोई ने इसी साल फरवरी में वेस्टइंडीज के खिलाफ इंटरनेशनल टी20 डेब्यू किया था। उन्होंने अब तक 10 टी 20 मैच खेले हैं। इस दौरान 16 विकेट अपने नाम किए हैं। उनका इकॉनमी रेट 8 से भी कम का है। लेकिन उन्हें वर्ल्ड कप स्क्वाड में जगह नहीं मिली है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ