नई दिल्ली: टेस्ट सीरीज में बांग्लादेश पर 2-0 से जीत के बाद अब टीम इंडिया को अपने देश में श्रीलंका के साथ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। इसके लिए अभी टीम का ऐलान नहीं हुआ है। मगर इसको लेकर अब एक बड़ी खबर सामने आई है. श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान इसी हफ्ते में हो सकता है.

चेतन शर्मा की अगुआई वाली चयन समिति को भंग कर दिया गया है। नई सेलेक्शन कमेटी की नियुक्ति एक हफ्ते के अंदर होना मुमकिन नहीं है. ऐसे में पुरानी चयम समिति ही टीम का चयन करेगी।

टी20 टीम से बाहर हो सकते हैं केएल राहुल

एक रिपोर्ट के अनुसार, चयनकर्ताओं द्वारा विशेषज्ञ विकल्पों की तलाश के साथ केएल राहुल को T20 सेट-अप से बाहर किए जाने की संभावना है। इस बीच, नियमित कप्तान रोहित शर्मा अभी तक अपनी चोट से उबर नहीं पाए हैं और श्रृंखला में भी चूक सकते हैं।

‘हार्दिक पंड्या होंगे कप्तान’

राहुल ने एशिया कप के बाद से T20 वर्ल्ड कप में भी अच्छा नहीं किया। उन्होंने 16 पारियों में छह अर्धशतक बनाए हैं, शेष 10 में से सात बार, वह एक अंक के स्कोर पर आउट हुए। रोहित शर्मा की ऊंगली टी20 सीरीज से पहले पूरी तरह ठीक होने के संभावना कम है। ऐसे में हार्दिक पंड्या को कप्तानी सौंपी जाएगी।

शुभमन गिल के लिए मौका

पीटीआई के अनुसार, अगर राहुल को बाहर किया जाता है, तो चयनकर्ता शुभमन गिल को मौका दे सकते हैं, क्योंकि उन्हें न्यूजीलैंड के दौरे में टी20 में मौका नहीं मिला था। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार रन बनाने के बाद पृथ्वी शॉ को भी मौका दिया जा सकता है। पीटीआई ने आगे कहा कि विराट कोहली जैसे खिलाड़ियों को भी टी20 प्रारूप से ब्रेक दिया जा सकता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ