Karwa chauth: देश भर में 13 अक्टूबर 2022 को करवाचौथ का त्यौहार धूमधाम ने मनाया गया। हिंदू रिति रिवाज में इस त्यौहार का काफी महत्व है। करवाचौथ वाले दिन पत्नियां दिन भर उपवास करती है और शाम को उनके पति और चांद को देखकर ही कुछ खाती हैं। देशवासियों की तरह भारतीय क्रिकेटर्स ने भी इस त्यौहार को काफी धूमधाम से मनाया और उनकी पत्नियों के लिए विशेष मैसेज भी लिखा।
अभी पढ़ें – Babar Azam का एक और बिग धमाका…तोड़ डाला विराट का बड़ा रिकॉर्ड, बल्ले से निकले 11 हजार रन
ऑस्ट्रेलिया में अपनी पत्नी से दूर चहल ने इस अंदाज में धनश्री के साथ मनाया करवाचौथ
भारतीय टीम के स्टार गेंदबाज यूजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) और उनकी पत्नी घनश्री वर्मा (Dhanashree Verma) हमेशा अपनी दमदार केमेस्ट्री को लेकर चर्चाओं में रहते हैं। इस साल चहल ऑस्ट्रेलिया में हैं लेकिन उन्होंने पत्नी से दूर रहकर भी करवाचौथ धूमधाम से मनाया। चहल ने पहले इंस्टाग्राम पर तीन-चार तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में धनश्री दुल्हन की तरह सजी हुई हैं। एक तस्वीर में धनश्री के हाथों में मेहंदी भी लगी दिखाई दे रही हैं। चहल ने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘हैप्पी करवा चौथ वाइफ. लव यू।’
वीडियो कॉल पर तुड़वाया व्रत
वहीं ऑस्ट्रेलिया में रह रहे चहल ने अपनी पत्नी का व्रत वीडियो कॉल के माध्यम से तुड़वाया। वीडियो में दोनों के बीच प्यार ही प्यार नजर आ रहा है। वीडियो में धनश्री चहल को देखते ही सरप्राइज हो जाती हैं और खुशी के मारे ओ हो भी चिल्लाती हैं। वहीं चहल भी उन्हें ऑस्ट्रेलिया से चांद दिखाया और फिर धनश्री ने पानी पिकर अपना व्रत तोड़ा।
दीपक चाहर ने शेयर किया वीडियो
वहीं, तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने पत्नी जया भारद्वाज के साथ वीडियो शेयर किया। चाहर और जया की शादी इसी साल एक जून को हुई थी। जया का यह पहला करवा चौथ है। दीपक चाहर ने उन्हें आईपीएल के दौरान पिछले साल स्टेडियम में प्रपोज किया था।
सुरेश रैना बोले- सभी प्यारे जोड़ों को शुभकामनाएं
टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना ने पत्नी प्रियंका चौधरी की तस्वीरें शेयर की। उन्होंने लिखा, ”सभी प्यारे जोड़ों को करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं! भगवान इस शुभ दिन पर आप सभी को प्यार और खुशियां प्रदान करें!”
अभी पढ़ें – PAK vs BAN: गजब रनआउट! मोहम्मद रिजवान की डायरेक्ट थ्रो ने उड़ा दिया स्टंप, देखें वीडियो
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
7 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
102 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
235 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
338 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
360 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
397 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
409 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
428 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
428 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
435 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines