PAK vs BAN: गजब रनआउट! मोहम्मद रिजवान की डायरेक्ट थ्रो ने उड़ा दिया स्टंप, देखें वीडियो

pak vs ban mohammad rizwan

Pak vs Ban: Mohammad Rizwan ने शानदार फील्डिंग का नजारा पेश किया।

नई दिल्ली: टी 20 वर्ल्ड कप से पहले क्रिकेट का रोमांच चरम पर है। न्यूजीलैंड में न्यूजीलैंड-पाकिस्तान-बांग्लादेश के बीच 7 मैचों की टी 20 सीरीज खेली जा रही है। ट्राय सीरीज के तहत गुरुवार को पाकिस्तान-बांग्लादेश के बीच छठा मुकाबला खेला गया। इस मैच में पाकिस्तान के विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान की शानदार फील्डिंग का वो नजारा देखा गया, जिसे देख क्रिकेटप्रेमियों ने दांतों तले अंगुली दबा ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोहम्मद रिजवान की शानदार फील्डिंग

हुआ यूं कि बांग्लादेश की टीम शानदार बल्लेबाजी करते हुए फाइनल ओवर में स्कोरबोर्ड पर रन जुटाना चाह रही थी। मोहम्मद वसीम आखिरी ओवर डालने आए। जैसे ही उन्होंने इस ओवर की चौथी गेंद फेंकी, स्ट्राइक पर खड़े बल्लेबाज नुरूल हसन ने कट मारना चाहा, लेकिन वे चूके और बॉल उनके बल्ले का किनारा लेते हुए नीचे टप्पा पड़कर विकेटकीपर रिजवान की ओर चली गई। रिजवान बिना देरी किए हरकत में आए। उन्होंने दौड़कर गेंद पकड़ी और विकेट के पीछे से ऐसा करारा थ्रो मारा कि जब तक नॉन स्ट्राइक पर खड़े आफिफ होसेन क्रीज पर पहुंच पाते, स्टंप उड़कर दूर जा गिरा। आफिफ ये नजारा देखते ही रह गए।

https://twitter.com/AbiaAli9/status/1580439218446561280

विज्ञापन

मैच की बात करें तो बांग्लादेश ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 173 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान ने 7 विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज की। पाकिस्तान के विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान 69 और कप्तान बाबर आजम ने 55 रनों का योगदान दिया। जबकि मोहम्मद नवाज ने 20 गेंदों में नाबाद 45 रन बनाकर टीम को जीत दिला दी। न्यूजीलैंड-पाकिस्तान के बीच इस सीरीज का फाइनल मुकाबला 14 अक्टूबर को खेला जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ