नई दिल्ली: भारतीय विकेटकीपर ऋषभ पंत फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं। पंत के लिगामेंट की सर्जरी हुई है। वह लंबे वक्त के लिए मैदान से दूर हो गए हैं। पंत भले ही आईपीएल से बाहर हो गए हों, लेकिन दिल्ली कैपिटल्स के कोच रिकी पोंटिंग चाहते हैं कि भारतीय विकेटकीपर इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के दौरान डगआउट में उनके बगल में बैठें।
पंत को दिल्ली के डगआउट में चाहते हैं पोंटिंग
ऋषभ पंत इस समय एक भयानक कार दुर्घटना से उबर रहे हैं। लगभग एक साल तक मैदान में लौटने की उम्मीद नहीं है, आगामी आईपीएल से बाहर हो चुके हैं। लेकिन पोंटिंग ने एक एक अजीब अनुरोध रख दी है। वो पंत को अपने साथ डगआउट में देखना चाहते हैं।
और पढ़िए –IPL 2023: सफेद दाढ़ी में एमएस धोनी का न्यू लुक वायरल, फैंस बोले- फायर है…
पोंटिंग ने एक टीवी शो में कहा कि आप उनकी जगह नहीं ले सकते, यह आसान है। वे पेड़ों पर नहीं उगते हैं, खिलाड़ी ऐसे ही होते हैं। हमें एक विकेटकीपर की तलाश है। अगर वह वास्तव में खेलने के लिए शारीरिक रूप से फिट नहीं है, तो भी हम उसे अपने आसपास रखना पसंद करेंगे। वह हमारे ग्रुप का कप्तान है।
उन्होंने कहा कि अगर वह वास्तव में यात्रा करने और टीम के आसपास रहने में सक्षम है, तो मैं चाहता हूं कि वह सप्ताह के हर दिन मेरे पास डगआउट में बैठे। मैं निश्चित रूप से सुनिश्चित कर रहा हूं, मार्च के मध्य में जब हम दिल्ली में एक साथ शीविर शुरू करेंगे अगर वह वहां रहने में सक्षम है तो मैं उससे पूरे समय चाहता हूं।”
पंत का हुआ था कार एक्सीडेंट
बता दें कि पंत दिल्ली से रुड़की जा रहे थे। इस दौरान उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया। विकेटकीपर बल्लेबाज को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां से उन्हें देहरादून के मैक्स अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। इसके बाद पंत को मुंबई ले जाया गया जहां उनके घुटने का सर्जरी सफलतापूर्वक की गईं। रिपोर्ट्स के मुताबिक पंत को जल्द ही छुट्टी मिल जाएगी जिसके बाद उन्हें फिट होने में 2-4 महीने तक का समय लग सकता है।
और पढ़िए –BBL 2023: कहर बरपाती आई और सीधा स्टंप में घुस गई खतरनाक गेंद, बहुत दूर जाकर गिरी बेल्स, देखें
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
2 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
97 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
230 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
333 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
355 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
391 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
404 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
423 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
423 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
430 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines