IPL 2023: एमएस धोनी को क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में से एक माना जाता है। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 10 वें इंडियन प्रीमियर लीग के फाइनल में पहुंचा दिया है। धोनी की अगुवाई वाली सीएसके ने फाइनल टिकट बुक करने के लिए गुजरात टाइटंस को 15 रन से हराया और अब रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अपने पांचवें आईपीएल खिताब के लिए मुकाबला करेगी।
और पढ़िए – IPL 2023: शुभमन गिल ने किया बड़ा कारनामा, विराट कोहली के इस खास क्लब में हुए शामिल
पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में कमेंटेटर हर्षा भोगले ने धोनी से संन्यास को लेकर सवाल भी पूछे। इस पर सीएसके के कप्तान ने कहा कि उनके पास फैसला करने के लिए आठ-नौ महीने का वक्त बचा है। ऐसे में वह फैसले को लेकर जल्दबाजी नहीं करना चाहते। पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में हर्षा भोगलेने उनसे पूछा क्या वे अगले साल आईपीएल में फिर नजर आएंगे ? इस सवाल के जवाब में एमएस धोनी ने कहा, “मैं नहीं जानता। मेरे पास अभी फैसला करने के लिए 8-9 महीने हैं। दिसंबर में मिनी ऑक्शन होगा। उस दौरान पता चलेगा कि मेरा फैसला क्या है।”
मैं हमेशा सीएसके के लिए रहूंगा
धोनी ने आगे कहा कि अभी से सिरदर्द क्यों लें। मैं हमेशा सीएसके के लिए वहां रहूंगा, जहां मैं खेलूं या कुछ बाहर रहकर टीम के साथ रहूं।” मैं बहुत परेशान करने वाला कप्तान हो सकता हूं। मैं फील्डर्स को दो-तीन फीट आगे-पीछे करता रहता हूं। फील्डर्स से मेरी बस यही गुजारिश रहती है कि मुझ पर नजर रखो, मुझे देखो। अगर कोई कैच छूटता भी है तो मैं कोई प्रतिक्रिया नहीं दूंगा, बस मुझ पर नजर रखें।
CSK के पांचवां खिताब जीतने का मौका
पहले क्वालिफायर में चेन्नई ने हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस को 15 रन से हरा दिया। चार बार की चैंपियन सीएसके ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 172 रन बनाए। जवाब में गुजरात की टीम 20 ओवर में 157 रन पर सिमट गई।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
8 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
103 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
236 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
339 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
361 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
398 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
410 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
429 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
429 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
436 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines