Eliminator, MI vs LSG: चेपॉक में बल्लेबाज करेंगे मौज या फिर स्पिनरों का चलेगा सिक्का, जानें पिच और मौसम का हाल

MI vs LSG

Eliminator, MI vs LSG:  आईपीएल 2023 का पहला फाइनलिस्ट मिल गया है। क्वालिफायर -1 में धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को हरा कर फाइनल में जगह पक्की कर ली है। अब आज आईपीएल का एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाएगा, जिसमें लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और मुंबई इंडियंस (MI) आमने-सामने होंगी। जो टीम हारी उसके लिए आगे का रास्ता खत्म हो जाएगा। वहीं जो जीतेगी को 26 मई को अहमदाबाद के मैदान पर दूसरे क्वालिफायर में गुजरात टाइटंस की चुनौती का सामना करेगी।

दोनों टीमों के हेड टु हेड में लखनऊ मुंबई पर भारी है। पिछले सीजन में भी लखनऊ ने क्वालीफाई किया था। टीम पिछली बार एलिमिनेटर में बेंगलुरु के खिलाफ हार गई थी। इस बार टीम फाइनल में जगह पक्का करने के लिए उतरेगी।

पिच रिपोर्ट

पहले क्वालिफायर में पिट थोड़ी धीमी दिखी। ट्रिकी पिच पर बल्लेबाज स्ट्रगल करते दिखे। हालांकि आज का मैच फ्रेश पिच पर खेला जाएगा। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच में बैलेंस रहेगा। इसमें फास्ट बॉलर के साथ ही स्पिनर्स को भी मदद मिलेगी। चेन्नई में स्पिनरों के लिए मदद होती है। दूसरे इनिंग में तो स्पिनर मैच में डॉमिनेट करते हैं। पहली पारी का औसत स्कोर 160-170 रन है।

मौसम का हाल

चेन्नई में बुधवार को परिस्थितियां अनुकूल होगी। मौसम साफ रहेगा। तापमान 29 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है।

पॉसिबल प्लेइंग इलेवन

लखनऊ सुपर जायंट्स – क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, प्रेरक मांकड़, क्रुणाल पांड्या (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन, कृष्णप्पा गौतम, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर, नवीन-उल-हक, मोहसिन खान।

मुंबई इंडियंस – रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, नेहल वढेरा, कैमरन ग्रीन, टिम डेविड, पीयूष चावला, क्रिस जॉर्डन, जेसन बेहरेनडॉर्फ, आकाश मधवाल, कुमार कार्तिकेय।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ