हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs WI: 5 टी-20 मैचों की सीरीज से KL राहुल बाहर, इस तूफानी बल्लेबाज की टीम में हुई एंट्री

विज्ञापन

नई दिल्ली। वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज से केएल राहुल बाहर हो चुके हैं। राहुल की जगह टी-20 सीरीज के लिए संजू सैमसन को टीम में शामिल किया गया है। बीसीसीआई ने खुद इस इस बार की जानकारी दी है।

केएल राहुल को फिटनेस के मुहाने पर टीम में रखा गया था, लेकिन जब वह फिट नहीं हैं तो सैमसन टीम के साथ जोड़ा गया है। इससे पहले संजू को विंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए चुना गया था, लेकिन टी20 स्क्वॉड में मौका नहीं मिला था, मगर अब राहुल की जगह उनकी फिर टीम में एंट्री हुई है।

https://twitter.com/ShribabuG/status/1552911801536630786?s=20&t=1eKuK1AOk3tOhOchSPvA0g

विज्ञापन

राहुल को मेडिकल टीम ने आराम के लिए कहा

चोट लगने के बाद केएल राहुल ने हाल ही में जर्मनी में सर्जरी कराई थी। इसके बाद वह रिकवर हुए तो कोरोना ने चपेट में ले लिया। हालांकि राहुल कोरोना से भी जीत चुके थे, लेकिन बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने उन्हें कुछ दिन आराम के लिए कहा है। इसके पीछे की वजह राहुल को थोड़ी कमजोरी बताई गई है।

टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का शेड्यूल

पहला टी-20- 29 जुलाई
दूसरा टी-20- 1 अगस्त
तीसरा टी-20- 2 अगस्त
चौथा टी-20- 6 अगस्त
पांचवां टी-20- 7 अगस्त

विज्ञापन

टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का स्क्वॉड

भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, श्रेयस अय्यर, दिनेश कार्तिक, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, आर अश्विन, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, आवेश खान, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola