IND vs AUS: टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी 20 सीरीज का आज पहला मुकाबला मोहाली में खेला जाना है। टी 20 वर्ल्ड कप से पहले यह सीरीज दोनों टीमों की तैयारी के लिए अहम है। आज का मैच टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा के लिए भी अहम है। अगर आज वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2 छक्के लगाते हैं तो बड़ा रिकॉर्ड बना लेंगे।
दरअसल, टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अभी सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल के नाम है। उन्होंने 121 टी-20 अंतरराष्ट्रीय की 117 पारियों में 172 छक्के लगाए हैं। इस मामले में दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा हैं। रोहित ने 136 टी-20 मैचों की 128 पारियों में 171 छक्के लगाए हैं।
बस 2 छक्के और रोहित बन जाएंगे ‘सिक्सर किंग’
मोहाली में होने वाले पहले टी 20 मैच में अगर रोहित के बल्ले से 2 छक्के निकलते हैं तो उनके कुल 173 छक्के हो जाएंगे। इस तरह वह गुप्टिल को पीछे छोड़े हुए टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे।
अभी पढ़ें – IND VS AUS: मोबाइल पर फ्री में कैसे देख सकेंगे भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज के LIVE मैच? जानिए
लिस्ट में गेल और मॉर्गन भी शामिल
टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में तीसरे स्थान पर 124 छक्कों के साथ वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल हैं। वहीं, चौथे नंबर पर 120 छक्कों के साथ इंग्लैंड के पूर्व कप्तान इयोन मॉर्गन हैं।
भारत की संभावित प्लेइंग 11
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, , हार्दिक पंड्या, दिनेश कार्तिक, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, जसप्रीत बुमराह
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
10 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
105 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
238 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
341 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
363 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
400 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
412 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
431 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
431 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
438 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines